विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सासाराम-औरंगाबाद में मार्च तक पहुंचेगा सोन का पानी, ₹1350 करोड़ की योजना पर तेजी से चल रहा काम

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:21 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि मार्च 2027 से पहले सासाराम और औरंगाबाद शहरों में सोन नदी से पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। य

सासाराम में सम्राट चौधरी। फोटो जागरण

सासाराम में सम्राट चौधरी। फोटो जागरण

HighLights

  1. सोन नदी से सासाराम-औरंगाबाद को पेयजल आपूर्ति होगी।

  2. मार्च 2027 तक परियोजना पूरी होने का लक्ष्य।

  3. ₹1350 करोड़ की लागत से स्वच्छ जल योजना।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। वर्ष 2027 मार्च से पहले सासाराम और औरंगाबाद शहर में सोन नदी से पेयजल आपूर्ति शुरु हो जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सासाराम केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।

सीएम ने कहा कि अब दोनों शहर में सोन नदी से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शुरु हो जाने से पेयजल की समस्या नहीं रहेगी।

नल का जल को शुद्ध व स्वच्छ बनाकर हर घर तक पहुंचाने की दिशा सरकार लगातार काम कर रही है। सोन नदी के डेहरी स्थित एनीकट में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सासाराम- डेहरी के लोगों को शुद्ध व स्वच्छ जलापूर्ति की जाएगी।

₹1350 करोड़ की इस योजना से सासाराम, डेहरी व औरंगाबाद शहर को निर्बाध रूप से 206 एमएलडी की जलापूर्ति होगी। यह कार्य पूरा करने के अंतिम विस्तारित समय मार्च 2027 तय किया गया है।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ( डब्लूटीपी) से डेहरी के तीन और सासाराम के तीन जल मीनारों को जोड़ने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

बुडको द्वारा अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत जलापूर्ति परियोजना के अंतर्गत छह जलमीनारों (तीन नगर निगम सासाराम व तीन नगर परिषद डेहरी डालमियानगर ) में जल संसाधन विभाग द्वारा डेहरी में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ पर एक्शन में CM सम्राट: जल्द मांगी नुकसान की रिपोर्ट, 12 अक्टूबर को बंटेगी राहत राशि

यह भी पढ़ें- बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली ₹1720 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, 11 अक्टूबर को बांका आएंगे CM सम्राट