Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sasaram Vidhan Sabha Seat 2025: सासाराम विधानसभा क्षेत्र में विकास की बात सिर्फ जुबानी, बरसात में भर जाता पानी

    दस मंजिला मॉडल सदर अस्पताल का निर्माण मातृ-शिशु अस्पताल सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर में तीन नए पुलिस चौकी का निर्माण तिलौथू प्रखंड में तुतला भवानी में इको पार्क का निर्माण वर्षों से लंबित पड़े लंबी दूरी के सासाराम प्रखंड के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का निर्माण शहर में पांच स्थानों पर पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर टावर का निर्माण किया गया है।

    By Radha Krishna Edited By: Radha Krishna Updated: Sat, 23 Aug 2025 12:54 PM (IST)
    Hero Image
    सासाराम विधानसभा क्षेत्र में दावों से हकीकत अलग।

    सतीश कुमार, सासाराम (रोहतास)। सासाराम विधानसभा क्षेत्र में दावों से हकीकत अलग है। स्वच्छ व सुंदर सासाराम अब भी सपना है। ड्रेनेज सिस्टम फेज दो के लिए बनाए गए 95 करोड़ का डीपीआर अभी सरकार के स्तर पर फाइलों में बंद है। विकास के दावा करने वाले कई बड़े होर्डिंग भले शहर के चौक चौराहों पर दिखते हों, शहर की प्रमुख जगहों पर जमा कचड़ों का ढेर परेशानी पैदा करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कचरा निष्पादन कर उसके रिसाइकिलिंग करने के लिए पांच एकड़ में बनाए जाने वाले डंपिंग स्टेशन का सपना अभी साकार नहीं हो सका है। बेदा से लेकर मोकर और मोकर से लेकर अमरातलाब तक बनाए जाने वाले रिंग रोड का अभी तक 50 प्रतिशत ही काम हो सका है।

    रिंग रोड नहीं होने से शहर से होकर गुजरने वाली बड़ी बस से लेकर छोटे व्यावसायिक वाहन जाम की समस्या पैदा कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र तिलौथू प्रखंड में कई महत्वपूर्ण कार्य होने की आस लगाए प्रखंडवासियों को अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। तिलौथू की जर्जर सड़क निर्माण की बाट ढूंढ़ रही है।

    विकास के बाद भी अभाव

    बीते पांच वर्ष में विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण क्षेत्र सासाराम नगर निगम क्षेत्र में बदलाव के नए आयाम देखने को मिले हैं। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पांच करोड़ से अधिक लागत से प्रमुख चौक चौराहे पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई है। चार करोड़ से अधिक लागत से मूलभूत सुविधाओं के साथ नगर निगम क्षेत्र में विद्युत शवदाह गृह बनाया गया है।

    दस मंजिला मॉडल सदर अस्पताल का निर्माण, मातृ-शिशु अस्पताल, सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर में तीन नए पुलिस चौकी का निर्माण, तिलौथू प्रखंड में तुतला भवानी में इको पार्क का निर्माण, वर्षों से लंबित पड़े लंबी दूरी के सासाराम प्रखंड के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का निर्माण, शहर में पांच स्थानों पर पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर टावर का निर्माण किया गया है।

    नए बस पड़ाव का निर्माण व स्टील यात्री शेड का निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों को मूर्त रूप दिया गया है। विकास के तमाम कवायदों के बावजूद सासाराम विधानसभा क्षेत्र में अभाव खटक रहा है।सासाराम विधानसभा का नया परिसीमन वर्ष 2008 में किया गया। नए परिसीमन के आधार पर वर्ष 2010 में चुनाव हुआ। इसमें रोहतास व नौहट्टा प्रखंड चेनारी विधानसभा के अंतर्गत हो गया।

    सासाराम विधानसभा से अब तक के निर्वाचित विधायक 

    • 1957 विपिन बिहारी सिन्हा प्रजा सोशलिस्ट पार्टी l
    • 1962 दुखन राम कांग्रेस l
    • 1967 विनोद बिहारी सिन्हा कांग्रेस l
    • 1969 विपिन बिहारी सिन्हा प्रजा सोशलिस्ट पार्टी l
    • 1972 रामसेवक सिंह किसान मजदूर सभा पार्टी l
    • 1977 विपिन बिहारी सिन्हा जनता पार्टी l
    • 1980 रामसेवक सिंह लोकदल l
    • 1985 रामसेवक सिंह लोकदल l
    • 1990 जवाहर प्रसाद भाजपा l
    • 1995 जवाहर प्रसाद भाजपा l
    • 2000 अशोक कुमार राजद l
    • 2005 जवाहर प्रसाद भाजपा l
    • 2010 जवाहर प्रसाद भाजपा l
    • 2015 अशोक कुमार राजद l
    • 2020 राजेश कुमार गुप्ता राजद

    सासाराम विधानसभा क्षेत्र 

    • सदर प्रखंड के 10 पंचायत 
    • तिलौथू प्रखंड के 13 पंचायत 
    • मतदान केंद्र 374 l
    • कुल मतदाता 3,57,849
    बीते पांच वर्ष में शहर में ट्रैफिक लाइट लगवाने, शहर में विद्युत शवदाह गृह निर्माण, शहर के माहबीर स्थान कुराईच, सागर पुलिस चौकी का निर्माण, पुराना गोला थाना भवन में पुलिस चौकी व चंदनशहीद पहाड़ी के पास पुलिस चौकी का निर्माण, अमरा तालाब से बभनपुरवा तक सात किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण, ग्राम मोकर से लेकर भैसही से ग्राम इंद्रहिया तक आठ किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के अलावा कई ग्रामीण सड़क, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की दर्जनों कार्य करने का कार्य कराए हैं।
    राजेश कुमार गुप्ता, विधायक
    तिलौथू मुख्य सड़क दुरुस्त होने का का इंतजार, सासाराम निवासियों का गलियों की सड़कों में सुधार का इंतजार, पुरानी जीटी रोड चौड़ीकरण, ट्रैफिक लाइट, अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम फेज वन का निर्माण, नेहरू शिशु उद्यान का सुंदरीकरण का कार्य हुआ है। वर्तमान में जो कार्य हुए हैं वह सब नीतीश सरकार की उपलब्धि है।
    डा. अशोक कुमार सिंह, प्रतिद्वंद्वी
    विपक्ष में रहने के बाद भी विधायक राजेश गुप्ता ने विद्युत शवदाह गृह निर्माण, शहर में ट्रैफिक लाइट लगवाने समेत मोकर-आकाशी रोड, अमरातालाब बभनपुरवा पथ समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण सड़क बनाने का कार्य किया है।
    नीतीश यादव, गौरक्षणी
    विधायक द्वारा शहर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से चार पुलिस चौकी का निर्माण के अलावा कई पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया है। पुल-पुलिया व ग्रामीण सड़क निर्माण का कार्य अपने कार्यकाल में पूरा किया है।
    विमल सिंह
    राजद विधायक के कार्यकाल में ड्रेनेज सिस्टम फेज दो को मंजूरी नहीं दिला सके। जाम जैसी समस्या के निदान के लिए कोई विकल्प के तहत शहर में फ्लाई ओवर का निर्माण नहीं करा सके।
    अरुण कुमार सोनी
    पांच वर्ष के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं कर सके। शहर के पोस्ट आफिस चौक, धर्मशाला चौक का सुंदरीकरण का कार्य भी नहीं करा सके, जिससे शहर खूबसूरत दिख सके।
    लोहा सिंह