Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sasaram News: सासाराम में हाईवा ने दरोगा को कुचला, इलाज के लिए वाराणसी रेफर; गश्ती से लौट रहे थे घर

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 12:10 PM (IST)

    Sasaram News रोहतास के बिक्रमगंज में एक सड़क दुर्घटना में दरोगा मनोज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वे गश्ती के बाद घर जा रहे थे जब हाइवा की चपेट ...और पढ़ें

    Hero Image
    सासाराम में दारोगा को कुचला (जागरण फोटो)

     संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास)। Sasaram News: रोहतास के बिक्रमगंज के दावथ में बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में एक दरोगा गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उनका इलाज वाराणसी में हो रहा है।

    एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे पुअनि मनोज कुमार सिंह गश्ती के बाद थाना से पैदल दावथ स्थित अपने आवास आ रहे थे।

    इसी बीच सामने से जा रही हाईवा के चपेट में आ गए और उनका पैर बुरी तरह कुचल गया है। घायल दरोगा को रात में ही बनारस भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।