Move to Jagran APP

बिहार: सम्राट चौधरी का सासाराम में नीतीश पर तंज, कहा- बिहार पर राज करने वाले सभी दलों को भाजपा ने आगे बढ़ाया

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को अब बिहार से कोई मतलब नहीं है उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपने से मतलब है। नल जल की योजना के लिए केंद्र ने 500 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। लेकिन सीएम ने पैसे लेने से इनकार कर दिया।

By brajesh pathakEdited By: Yogesh SahuPublished: Thu, 30 Mar 2023 12:09 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 12:10 AM (IST)
बिहार: सम्राट चौधरी का सासाराम में नीतीश पर तंज, कहा- बिहार पर राज करने वाले सभी दलों को भाजपा ने आगे बढ़ाया
सम्राट चौधरी का नीतीश पर तंज, कहा- बिहार पर राज करने वाले सभी दलों को भाजपा ने आगे बढ़ाया

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सासाराम पहुंचे बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि

loksabha election banner

बिहार में जिन-जिन लोगों ने राज किया सभी को भाजपा ने आगे बढ़ाया। यह बात बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को यहां कही। वह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सासाराम पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि खुद को पीछे कर भाजपा ने दूसरे को सत्ता की कुर्सी पर बैठाया। जब-जब पिछड़ों के हक की बात हुई, भाजपा ने उनसे संबंधित विधेयक को लाई। चाहे मंडल कमीशन की बात हो या एससी एसटी कानून की या गरीब सवर्णों के हक में आरक्षण की व्यवस्था करने की।

उन्होंने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में पिछड़े वर्गों के अधिकार का बंदरबाट किया। लेकिन भाजपा ने सभी के साथ न्याय करने का जिम्मा उठाया है।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि 2001 में हुए पंचायत चुनाव में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की पार्टी ने पिछड़ों के लिए क्या किया, आरक्षण की कितनी व्यवस्था की?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब बिहार से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपने से मतलब है।

नल जल की योजना के लिए मोदी सरकार ने 500 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर सीएम नीतीश कुमार ने पैसे लेने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि छह महीने के बाद राज्य में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो जाएगी। इस दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ता लालू-नीतीश की पार्टी को शून्य पर समेटने का काम करेंगे।

मौके पर मौजूद कार्यकर्ता, नेता, जिला के विधान पार्षद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

भाजपा हमेशा गरीबों व वंचितों की चिंता करने वाली पार्टी है: सम्राट

इधर, सासाराम पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो हमेशा गरीबों व वंचितों का चिंता करती है और उसे ध्यान में रख योजना व कार्यों को कार्यान्वित करती है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार वे जिले के दौरे पर बुधवार को पहुंचे। उन्होंने डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

चौधरी दो अप्रैल को स्थानीय रेलवे स्टेशन में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर केंद्रीय गृह सह सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी लेने के लिए यहां पहुंचे थे।

तैयारियों की समीक्षा कर उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक व यादगार होगा। एसपी जैन कॉलेज के पास कैमूर पहाड़ी स्थित अशोक के लघु शिलालेख उनके आठ शिलालेखों में से एक है। उसे पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त करा पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वाले में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, सांसद छेदी पासवान, प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री पिंकी कुशवाहा, रुपनारायण मेहता, अजय यादव,प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, कार्यक्रम प्रभारी लत्नेश कुशवाहा, त्रिविक्रम नारायण सिंह, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, शिवेश राम, राजेश्वर राज, ई. सत्यनारायण यादव के अलावा दुर्गेश सिंह, लाजवंती झा, अशोक भट्ट, शशिभूषण प्रसाद, विजय सिंह, संतोष पटेल, डा.शरतचंद्र संतोष, विवेक सिंह, अशोक साह, रेखानागमणि, परमहंस सिंह, मंगलानंद पाठक समेत अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.