बच्चों के विवाद में चली गोली, एक घायल ,हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रोहतास जिले के नोखा में आपसी विवाद के चलते दो गुटों में गोलीबारी हुई जिसमें खैरही गांव का राजकुमार नामक युवक घायल हो गया। सासाराम के सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ टू कुमार गौरव ने दुधार गांव के बिक्की को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। जिले के नोखा में आपसी विवाद में दो पक्षों में गोली चलने के बाद एक युवक घायल हो गया। घायल युवक खैरही गांव निवासी राजकुमार बताया जाता है। जिसका इलाज सदर अस्पताल सासाराम में फिलहाल जारी है।
रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर सासाराम एसडीपीओ टू कुमार गौरव ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले व्यक्ति दुधार गांव निवासी बिक्की को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में बताया गया कि खैरही के रहने वाला राजकुमार तथा दुधार के बिक्की दोनों लोग नोखा के एक ही किराए मकान में रहते हैं। जहां दोनों के बच्चों के विवाद के बाद पहले मारपीट हुई। उसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। पुलिस का अगली कार्रवाई जारी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।