यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: बिहार के इस जिले में बालू की कीमत में लगी आग, बड़ी वजह आई सामने; घर बनाने वालों की बढ़ी टेंशन
Rohtas News बिहार के रोहतास जिले में बालू तस्करों का बोलबाला हो गया है। बालू तस्करों ने प्रशासन के नाक ...और पढ़ें

HighLights
- रोहतास जिले में बालू की कीमत में काफी इजाफा हो गया है।
- रोहतास जिले में बालू तस्करों की मनमानी बढ़ गई थी।
- बालू तस्कर अधिकारियों को भी कुछ नहीं समझते हैं।
संवाद सूत्र, नोखा( रोहतास)। Rohtas News: बालू खनन पर गत 15 जून से लगाई गई रोक के बाद उसकी कीमत अचानक आसमान छूने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसका लाभ बालू तस्कर उठा रहे हैं। तस्करों ने प्रखंड के कई ठिकानों पर काफी मात्रा में बालू पहले से ही स्टाक कर रख लिया है।
पूर्व में एक ट्राली बालू 4000 रुपये में मिलता था, जिसकी कीमत बढ़ कर प्रति ट्राली 5200 रुपये हो गई है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन की मौन स्वीकृति उनकी सहभागिता को उजागर कर रही है।
दर्जनों बंद पड़ी राइस मिल समेत अन्य ठिकाने पर बालू जमा किया गया है, जिनकी जांच नहीं हो रही है। सीओ मधुसूदन चौरसिया ने कहा कि 15 जून से बालू खनन बंद होने के बाद अवैध ढंग से डंप किए गए बालू के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
