Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास में डांस पार्टियों पर पुलिस का छापा, 9 नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू; 12 गिरफ्तार

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 07:46 PM (IST)

    रोहतास जिले के विश्रामपुर टोला में एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में डांस पार्टियों पर छापेमारी की गई। इस दौरान नौ नाबालिग नर्तकियों को बचाया गया और संचालन टीम से जुड़े आठ महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। नया सवेरा अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई से जिले के अन्य रेड लाइट इलाकों में हड़कंप है।

    Hero Image
    रोहतास में डांस पार्टियों पर पुलिस का छापा, 9 नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू; 12 गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर टोला स्थित कई डांस पार्टी के ठिकानों पर एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की शाम पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान नौ नाबालिग नर्तकियों को रेस्क्यू करा संचालक टीम से जुड़ी आठ महिला व चार पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी रौशन कुमार के अनुसार अभी छापेमारी चल रही है। छापेमारी में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। नाचने-गाने की आड़ में देह व्यापार के धंधे से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, अभी एसपी इस संभावना के संबंध में कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।

    एसपी के अनुसार अभी कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इसकी विस्तृत जानकारी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दी जाएगी। छापेमारी टीम में शामिल सासाराम एसडीपीओ दो कुमार वैभव ने बताया कि नया सवेरा अभियान के तहत छापेमारी की गई है। बरामद लड़कियों की उम्र व नाम का फिलहाल सत्यापन किया जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार, धंधा में लिप्त अधिकांश लड़कियां गरीब परिवार की हैं। पैसा का लालच देकर नर्तकी ग्रुप चलाने वाले संचालक इन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं। पैसे की वजह से ही नाबालिग लड़कियां इस दलदल में फंस गई हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ-साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

    लड़कियों की उम्र और बाकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। मुक्त कराई गई सभी लड़कियों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

    बाल कल्याण समिति द्वारा उम्र व अन्य चीजों का सत्यापन के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। बहरहाल पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के अन्य क्षेत्रों की रेड लाइट इलाके एवं नाच पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।