Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rohtas News: रोहतास के किसानों के लिए खुशखबरी.... इंद्रपुरी बराज पर पहुंचने लगा बाणसागर से छोड़ा गया पानी

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 05:04 PM (IST)

    Rohtas News Today रोहतास में रबी फसल के अंतिम पटवन के लिए मध्यप्रदेश के बाणसागर जलाशय से छोड़ा गया पानी गुरुवार शाम से इंद्रपुरी बराज पर पहुंचना शुरू ...और पढ़ें

    Hero Image
    रोहतास के किसानों के लिए खुशखबरी (जागरण)

    संवाद सहयोगी, डेहरी आन-सोन: रोहतास। Rohtas News: रबी फसल के अंतिम पटवन के लिए मध्यप्रदेश के बाणसागर जलाशय से छोड़ा गया पानी गुरुवार शाम से इंद्रपुरी बराज पर पहुंचना शुरू हो गया है । इंद्रपुरी बराज पर आज सोन नदी में सात हजार क्यूसेक से अधिक जल प्रवाह दर्ज किया गया। राज्य के सात जिले के किसानों की मांग को ले नहरों में पानी की मात्रा बढ़ा दी गई है। अंतिम पटवन को हर खेत तक पानी पहुंचाने के प्रयास में जलसंसाधन विभाग जुट गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल संसाधन विभाग मानिटरिंग सेल के अनुसार मौसम का तापमान बढ़ते ही किसानों के बीच नहरों में पानी की मांग बढ़ गई है। बाणसागर जलाशय से पांच दिन पूर्व छोड़ा गया पांच हजार क्यूसेक पानी आज शाम से इंद्रपुरी बराज पर पहुंचना शुरू हो गया है। बराज पर आज शाम सात हजार क्यूसेक से अधिक पानी पहुंच रहा है। जिसमें बराज का पाण्ड लेवल मेंटेंन रख आज पश्चिमी संयोजक नहर में 4374 और पूर्वी संयोजक नहर में 1791 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।बाणसागर से आज भी 5195 और रिहंद जलाशय से 2901 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है ।

    अधिकारी ने दिया बयान

    बिभाग के मोनेटरिंग सेल के कार्यपालक अभियंता शोभा भारती के अनुसार किसानों की मांग के अनुसार गुरुवार शाम से नहरों में पानी की मात्रा बढ़ा दी गई है। बाणसागर का पानी बराज पर पहुंचने लगा है। अंतिम पटवन के लिए पानी की कमी नहीं होगी। हर खेत तक पानी पहुंचेगा। आज ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र से बराज पर सात हजार क्यूसेक से अधिक पानी प्राप्त हो रहा है।

    बराज से आज छोड़ा गया पानी क्यूसेक में:

    पश्चिमी उच्चस्तरीय नहर - 622

    आरा मुख्य नहर - 1726

    बक्सर मुख्य नहर - 1566

    चौसा शाखा नहर 428

    बक्सर शाखा नहर 243

    गारा चौबे शाखा नहर 345

    डुमरांव शाखा नहर 190

    भोजपुर वितरणी 50

    करगहर वितरणी 166

    यह भी पढ़ें

    Chirag Paswan: चिराग के 4 मजबूत पक्ष, जिनकी वजह से भाजपा ने शर्तें मानीं, चाचा पारस को नहीं मिली तवज्जो

    Manish Kashyap: 'हम 40 लाख के स्टांप पेपर पर लिखकर देते हैं...', मनीष कश्यप की तेजस्वी को खुली चुनौती