Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: बाबा साहेब की मूर्ति का कल डिप्टी CM ने किया था अनावरण, इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं उसे दूध से धोया

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 10:09 PM (IST)

    शिवसागर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण किया। रोहतास जिला महिला कांग्रेस ने राहुल गांधी को सर्वमान्य नेता बताते हुए चेनाड़ी विधायक के आरोपों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने मूर्ति को गंगाजल से स्नान करा श्रद्धांजलि दी और सम्राट चौधरी को सत्ता का लालची बताया। आगामी चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी दी गई।

    Hero Image
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूध से किया शुद्धिकरण। (जागरण)

    संवाद सूत्र, शिवसागर। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बाबा साहेब डॉ भीम राव आम्बेडकर का रविवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा मूर्ति का अनावरण किया गया।

    वहीं, सोमवार को रोहतास जिला महिला कांग्रेस एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता महिला कांग्रेस के अध्यक्षा रिंकू देवी एवं प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जोखन बिन्द ने किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने राहुल गांधी को देश के सर्वमान्य नेता कही और चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम को राहुल गांधी पर लगाये आरोप को बेबुनियाद बताते हुए आक्रोशित दिखे।

    इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के मूर्ति को गंगा जल एवं गाय के दूध से स्नान करा फूल माला से श्रंद्धाजलि दिया।

    उस मौके पर जोखन बिन्द ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सत्ता का लालची बताते हुए सविधान ना मानने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुरारी प्रसाद गौतम को विधायक व मंत्री बनाने का काम कांग्रेस ने किया।

    लेकिन ये सता के लालच में भाजपा के गोद में बैठ गए। आगामी विधानसभा चुनाव में चेनारी क्षेत्र की जनता सबक सिखाने का काम करेगी।

    इस कार्यक्रम मे उपस्थित कांग्रेस नेता, रोहित पासवान, शमी अहमद, कुंती देवी, उषा देवी, बबलू कुमार,मनीष कुमार, रीना देवी एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें