Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेल में बंद जवाहर प्रसाद से मिलने पहुंचे सुशील मोदी, हिंसा फैलाने के आरोप में बंद हैं BJP के पूर्व विधायक

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Wed, 17 May 2023 02:23 PM (IST)

    सासाराम हिंसा मामले में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद तीन हफ्ते से जेल में बंद हैं। जवाहर प्रसाद की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया थ ...और पढ़ें

    Hero Image
    जेल में बंद जवाहर प्रसाद से मिलने पहुंचे सुशील मोदी

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी बुधवार को जेल मे बंद भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद से मिलने पहुंचे। उन्होंने सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती पूर्व विधायक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के आरोप में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद जेल में बंद हैं। उनसे मिलने बुधवार को सुशील मोदी के साथ एमएलसी संतोष कुमार सिंह और निवेदिता सिंह भी पहुंचे।

    सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, उपाधीक्षक डॉ. श्रीभगवान सिंह समेत अन्य डॉक्टरों की टीम ने जवाहर प्रसाद के स्वास्थ्य की जांच की।

    गौरतलब है कि रामनवमी जुलूस के बाद शहर में हुई सांप्रदायिक हिंसा में पूर्व विधायक की भूमिका को पुलिस ने अहम माना था। जिसके बाद पुलिस ने लगभग तीन सप्ताह पहले आधी रात को शहर के लशकरीगंज मोहल्ला स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया था।

    पूर्व विधायक की स्वास्थ्य में सुधार

    जवाहर प्रसाद की अचानक तबियत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया था। सिविल सर्जन के मुताबिक पूर्व विधायक के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है।