रोहतास के इस नगर में खुलेगा ओपन जिम और मनोरंजन केंद्र, निर्माण के लिए 2.21 करोड़ रुपये मंजूर
डेहरी में ITI के पास 2 करोड़ 21 लाख से व्यायामशाला एवं मनोरंजन केंद्र बनेगा। निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है बरसात के बाद निर्माण शुरू होगा। इससे शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य सुधरेगा और सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। ओपन जिम में आधुनिक उपकरण होंगे। 2026 में यह रोहतास के लोगों को समर्पित किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, डेहरी आनसोन (रोहतास)। शहर के राजकीय ITI के सामने मैदान में 2 करोड़ 21 लाख की लागत से व्यायामशाला एवं मनोरंजन केंद्र का निर्माण होगा। इसके निर्माण को ले निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बरसात के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
मनोरंजन केंद्र बनने से समुदाय को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, सामाजिक मेलजोल में वृद्धि, आर्थिक विकास, संपत्ति के मूल्य में वृद्धि और समग्र कल्याण में सुधार जैसे लाभ मिलते हैं।
यह विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को सक्रिय रहने और जुड़ने के लिए एक सुरक्षित और सुलभ स्थान प्रदान करता है, जिससे समुदाय मजबूत होता है और सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा।
नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार सिविल वर्क पर एक करोड़ 55 लाख 41 हजार रुपए खर्च होंगे। जिससे भूमि की चारदिवारी, गार्डरूम, वाशरूम, विधुतीकरण, पेवर ब्लॉक पथवे, हार्टीकल्चर, पौधारोपण पर व्यायामशाला के उपकरणों की खरीद पर 66 लाख से अधिक की राशि खर्च होगी।
ओपन जिम में विभिन्न प्रकार के उपकरण लगेंगे। जो व्यायाम और फिटनेस के लिए उपयोग किए जाते हैं। इनमें ट्रेडम, डंबल, बारबेल, केबल मशीन, केटलबेल, पुल-अप बार, योगा मैट, स्ट्रेचिंग स्ट्रैप्स, स्विस बॉल, एबी रोलर लगाए जाएंगे।
इसके अलावा ओपन जिम में अन्य उपकरण भी शामिल हो सकते हैं, जो विभिन्न मांसपेशी समूहों को लक्षित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये उपकरण व्यक्तिगत फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकते है। साथ ही यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए भी उपकरण लगेंगे।
ITI मैदान के पास बनने वाली व्यायामशाला के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नव वर्ष 2026 में यह व्यायामशाला शहरवासियों को समर्पित किया जाएगा। नगर पंचायत स्वच्छ डेहरी, सुंदर डेहरी, स्वस्थ डेहरी को लेकर प्रयासरत है। मकाराइन में भी ओपन जिम निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। नप द्वारा निर्मित एनीकट पार्क को वन विभाग को सौंप दिया गया है। उसमें सात करोड़ की लागत से वन विभाग इको पार्क का निर्माण करा रहा है। -शशि कुमारी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद, डेहरी डालमियानगर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।