Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षक से मंत्री बनने का सफर रहा है नोखा विधायक अनिता देवी का

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 17 Aug 2022 11:11 PM (IST)

    शिक्षक से मंत्री बनने का सफर रहा है नोखा विधायक अनिता देवी का

    Hero Image
    शिक्षक से मंत्री बनने का सफर रहा है नोखा विधायक अनिता देवी का

    शिक्षक से मंत्री बनने का सफर रहा है नोखा विधायक अनिता देवी का

    जासं, सासाराम (रोहतास) : जिले के नोखा विधानसभा क्षेत्र से राजद पार्टी की विधायक अनिता देवी महागठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण के बाद दूसरी बार मंत्री बनी है। इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रभार दिया गया है। इसके पहले वह 2015 में बनी महागठबंधन की सरकार में पर्यटन मंत्री थी। पहली बार 2015 में नोखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के बाद उसी कार्यकाल में पर्यटन विभाग की मंत्री बनी थी। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में सरकारी शिक्षक की नौकरी से त्याग पत्र देकर पहली बार राजद के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। इसके पूर्व उनके पति आनंद मोहन चौधरी व ससुर जंगी सिंह चौधरी राजद सरकार में मंत्री रह चुके थे। आनंद मोहन चौधरी का निधन हो जाने पर लालू प्रसाद ने वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें आनंद मोहन चौधरी के राजनैतिक उत्तराधिकारी के रूप में टिकट दिया था। पहली बार शिक्षक का पद त्याग कर चुनाव लड़ने वाली अनिता देवी ने तब नोखा विधानसभा सीट पर लगातार चार बार से चुनाव जीत रहे भाजपा के कद्दावर नेता रामेश्वर चौरसिया को पराजित किया था। वर्ष 2020 में नोखा विधानसभा की सीट पर एनडीए गठबंधन की ओर से जदयू के खाते में चले जाने से रामेश्वर चौरसिया को भाजपा के टिकट से वंचित होना पड़ा था। राजद उम्मीदवार के तौर पर अनिता देवी का मुकाबला जदयू उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी से हुआ था। इस चुनाव में भी जदयू प्रत्याशी को हराकर अनिता देवी लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर अपनी राजनैतिक विरासत को बचाने में सफल रही। मंत्री बनाए जाने पर सासाराम प्रखंड की पूर्व प्रमुख रामकुमारी देवी, समाजसेवी संजीव मोहन, राजद जिलाध्यक्ष गिरिजा चौधरी ने उन्हें बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner