Bihar Election Result : सासाराम में जेडीयू के अशोक कुमार हारे, जानें- डिहरी और काराकाट में कौन जीता
Bihar Election Result सासाराम में जेडीयू के अशोक कुमार हार गए हैं। डिहरी और काराकाट विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे जारी हो गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। इस बार फिर NDA सरकार ने सरकार बनाई।
रोहतास, जेएनएन। बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे, जिसको लेकर मंगलवार को मतगणना की गई। राज्य में एक बार फिर NDA की सरकार बन गई है। सासाराम में राजद के राजेश गुप्ता ने जेडीयू के अशोक कुमार को 26423 वोटों से हरा दिया है। डेहरी और काराकाट विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे नीचे देख सकते हैं।
Sasaram Chunav 2020 Results Updates:
सासाराम में राजद के राजेश गुप्ता ने जेडीयू के अशोक कुमार को 26423 वोटों से हराया।
-सासाराम-- राजद के राजेश गुप्ता जेडीयू के अशोक कुमार से 6198 वोट से आगे।
-सासाराम-- राजद के राजेश गुप्ता जेडीयू के अशोक कुमार से 5456 वोट से आगे।
-सासाराम- राजद के राजेश गुप्ता, जेडीयू के अशोक कुमार से 4053 वोट से आगे।
-सासाराम से आरजेडी के राजेश गुप्ता, जेडीयू के अशोक कुमार से आगे चल रही है।
-रोहतास जिले के तीन विधानसभा के पहले राउंड का मिला रुझान। तीनों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सासाराम से राजद के राजेश गुप्ता को 1849 जदयू के अशोक कुमार से 1458 वाट से आगे।
-सासाराम रोहतास में बैलेट पेपर की मतगणना में दिनारा से लोजपा के राजेंद्र सिंह व सासाराम से जेडीयू के अशोक कुमार अभी आगे चल रहे हैं।
-सासाराम विधानसभा सीट पर पहले चरण में 28 अक्तूबर को मतदान हो गया था। इस सीट पर मुख्य टक्कर जदयू के अशोक कुमार और राजद के राजेश कुमार गुप्ता के बीच बताई जा रही है। इस सीट पर राजद के मौजूदा विधायक अशोक कुमार 2015 के विधानसभा चुनाव में दोबारा से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे।
Dehri Chunav 2020 Results Updates:
-डिहरी-- राजद के फतेह बहादुर सिंह ने भाजपा के सत्यनारायण सिंह को 464 वोटों से हराया।
-डिहरी- राजद के फतेह बहादुर सिंह, भाजपा के सत्यनारायण सिंह से 4245 वोट से आगे।
-डिहरी- राजद के फतेह बहादुर सिंह, भाजपा के सत्यनारायण सिंह से 5413 वोट से आगे।
-डिहरी- राजद के फतेह बहादुर सिंह, भाजपा के सत्यनारायण सिंह से 5347 वोट से आगे।
-डिहरी- राजद के फतेह बहादुर सिंह, भाजपा के सत्यनारायण सिंह से 5008 वोट से आगे।
-डिहरी विधानसभा सीट बिहार के रोहतास जिले का हिस्सा है। 2015 में यहां आरजेडी के मो. इलियास हुसैन विधायक बने थे। यहां 2,93,798 कुल मतदाता है।
Karakat Chunav 2020 Results Updates:
काराकाट से वामदल उम्मीदवार अरुण सिंह ने भाजपा के राजेश्वर राज को 18189 वोटों से हराया।
-काराकाट से माले के अरुण सिंह भाजपा के राजेश्वर राज से 2967 वोट से आगे।
-काराकाट से माले के अरुण सिंह भाजपा के राजेश्वर राज से 2669 वोट से आगे।
-काराकाट- माले के अरुण सिंह, भाजपा के राजेश्वर राज से 3389 वोट से आगे।
-काराकाट- माले के अरुण सिंह भाजपा के राजेश्वर राज से 2012 वोट से आगे।
-काराकाट- माले के अरुण सिंह, भाजपा के राजेश्वर राज से 1052 वोट से आगे।
-काराकाट विधानसभा से बीजेपी के राजेश्वर राज माले के अरुण सिंह से 202 वोट से आगे हुए।
-काराकाट विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। 2015 में यहां आरजेडी के संजय यादव विधायक बने थे। इस बार इस सीट पर 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बताया जा रहा है कि इस बार यहां भाजपा के राजेश्वर राज, भाकपा-माले के अरुण कुमार व रालोसपा की मालती सिंह के बीच मुकाबला है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।