Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास में लोहे की पाइप से सर पर वार कर पति ने की पत्नी की हत्या, फरार, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 05:57 PM (IST)

    थाना क्षेत्र के इसरपुरा गांव में श्रीकांत उपाध्याय उर्फ हनुमान उपाध्याय उपाध्याय ने अपनी पत्नी 35 वर्षिय स्मिता कुमारी की हत्या लोहे के पाइप से सर पर मारकर कर दिया। घटना बुधवार की रात 935 बजे की है।हत्यारोपी पति घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    Hero Image
    सर पर वार कर पति ने की पत्नी की हत्या

    संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज, (रोहतास)। थाना क्षेत्र के इसरपुरा गांव में श्रीकांत उपाध्याय उर्फ हनुमान उपाध्याय उपाध्याय ने अपनी पत्नी 35 वर्षिय स्मिता कुमारी की हत्या लोहे के पाइप से सर पर मारकर कर दिया। घटना बुधवार की रात 9:35 बजे की है। मृतिका के भाई उज्वल कुमार ने इस संबंध में प्राथमिकी कराई है। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही सहायक पुलिस अधीक्षक व बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायेजा लिया। उनके साथ थानाध्यक्ष ललन कुमार भी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हत्यारोपी पति घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौप दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इसरपुरा निवासी श्रीकांत की शादी 12 वर्ष पूर्व में कोचस थाना क्षेत्र के हरिहर डिहरी निवासी स्मिता से हुई थी। उसके एक पुत्री और दो पुत्र भी हैं।

    बुधवार की रात किसी बात लेकर अनबन हुई तो उसने चापाकल में उपयोग होने वाली लोहे की पाइप से सर पर मार दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आसपास के ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पूर्व ही वह भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना पहुंची।

    मृतका की मायके वालों को दी गई सूचना पर उसके भाई उज्जवल कुमार पहुंचे व लिखित शिकायत किया। उनके अनुसार हत्यारोपी पति का अवैध संबंध अपने भाभी से था। जिसका विरोध उसकी बहन करती थी और इस बात को लेकर वह अक्सर मारपीट करता था। बुधवार की रात तो उसने हद पार कर दी और उसकी बहन की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप बरामद कर लिया है।