Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास में आपसी विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, घायल युवक बनारस में भर्ती, इलाज जारी

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 05:11 PM (IST)

    घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मगरा निवासी स्व सुनील यादव के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार को उसके दोस्त व स्व योगेंद्र यादव के पुत्र रितेश कुमार उर्फ बाघवा और एक अन्य ने मिलकर गोली मार दी।

    Hero Image
    आपसी विवाद दोस्त ने ही युवक को मारी गोली, घायल युवक बनारस में भर्ती

    संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज, (रोहतास)। काराकाट थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में बुधवार की सुबह 7 बजे दो दोस्त मिलकर एक दोस्त को गोली मार दी है। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जख्मी का इलाज बनारस के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंच कर घटना स्थल से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मगरा निवासी स्व सुनील यादव के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार को उसके दोस्त व स्व योगेंद्र यादव के पुत्र रितेश कुमार उर्फ बाघवा और एक अन्य ने मिलकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    परिजन जख्मी युवक को आनन फानन में बिक्रमगंज के करुणा अस्पताल में ले गए। लेकिन चिकित्सक के अनुपस्थिति के कारण तत्काल उसे बनारस ले गए। बनारस एक निजी क्लिनिक जख्मी युवक का इलाज हो रहा है।

    थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंच गई। घटना स्थल से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी को बनारस से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक अपराधिक प्रवृति का है। किसी मामले में वह जेल से हाल हीं में जमानत पर रिहा होकर आया है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया।