Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असरा लगा के अइनी तोहरी दुअरिया बुधिया में बानी कमजोर..

    संवाद सूत्र राजपुर रोहतास। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को अघोरेश्वर जीवन बाबा के वार्षिक

    By JagranEdited By: Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:54 PM (IST)
    असरा लगा के अइनी तोहरी दुअरिया बुधिया में बानी कमजोर..

    संवाद सूत्र, राजपुर : रोहतास। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को अघोरेश्वर जीवन बाबा के वार्षिकोत्सव पर उनके दरबार में दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह आठ बजे मंदिर का कपाट खुलते ही कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से माथा टेका। इस मौके पर जीवन बाबा नवयुवक पूजा कमेटी के तत्वावधान में रात में रामदुलारी शौण्डिक बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन थानाध्यक्ष संजय कुमार समाजसेवी सतीश कुमार सिंह, अभिषेक तिवारी, मदनमोहन तिवारी, राजाराम यादव, शिक्षक महेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष शोभनाथ कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चर्चित गायक सुदर्शन व्यास व शाहबादी गोपाल व्यास के बीच दोगोला महामुकबला शुरू हुआ। सर्व प्रथम सुदर्शन व्यास ने गणेश बंदना गणपति के ललनवा के सुमिरन में बुलाई ना.. से कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं शाहबादी गोपाल व्यास ने असरा लगा के अइनी तोहरी दुअरिया बुधिया में बानी कमजोर ए भवानी मईया..गाकर भक्तिमय माहौल कायम कर दिया। कमेटी द्वारा दी गई रामायण के वन गमन प्रसंग को दोनों व्यास ने लयबद्ध गाकर श्रोताओं की खुब वाहवाही बटोरी तथा पूरी रात वीर, श्रृंगार एवं भक्तिरस के गीतों में डुबकी लगाते रहे। अध्यक्षता देवेन्द्र पांडेय तथा संचालन डॉ. रमाकान्त दुबे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सतपाल सिंह, बैजू साह, गोपाल पाठक, रामजीत पाण्डेय, शेखर पाण्डेय, सुनिल तिवारी व जितेश पाण्डेय के साथ पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें