Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट, तुतला भवानी इको पर्यटन स्थल पर टूरिस्ट की एंट्री पर रोक

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 04:05 PM (IST)

    डीएफओ मनीष कुमार वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अत्यधिक वर्षा होने के कारण रोहतास वन प्रमंडल के लगभग सभी जल प्रपातों में अत्यधिक पानी व बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसको देखते हुए मां तुतला भवानी इको पर्यटन स्थल पर पर्यटकों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है।

    Hero Image
    भारी बारिश के कारण तुतला भवानी इको पर्यटन स्थल पर पर्यटकों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। वन विभाग ने भारी बारिश होने से जिला पर्यटक स्थलों में शुमार तिलौथू प्रखंड अतंगर्त तुतला भवानी जल प्रपात पर अत्यधिक पानी आने के कारण पर्यटकों व श्रद्धालुओं के प्रवेश पर वन विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएफओ मनीष कुमार वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत कुछ दिनों से रोहतास जिला अन्तर्गत काफी मात्रा में वर्षा हो रही है और आइएमडी के रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कई दिनों तक अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। अत्यधिक वर्षा होने के कारण रोहतास वन प्रमंडल के लगभग सभी जल प्रपातों में अत्यधिक पानी व बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसको देखते हुए मां तुतला भवानी इको पर्यटन स्थल पर पर्यटकों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है।

    इसके अलावा कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझर कुंड जल प्रपात, गुप्ताधाम सीता कुंड जल प्रपात, कशिश जल प्रपात व महादेव खोह जल प्रपात को ले पर्यटकों को अलर्ट किया गया है। आमजनों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से रोहतास वन प्रमंडल के सभी जल प्रपातों पर सामान्य स्थिति होने तक नहीं जाने का अनुरोध पर्यटकों से किया है।

    डीएफओ ने पर्यटकों को सलाह देते हुए कहा है कि आइएमडी की चेतवानी का अवलोकन किया जाए साथ ही जाते समय सुरक्षा बरती जाए। डीएफओ मनीष कुमार वर्मा के अनुसार पर्यटक किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन व वन विभाग से संपर्क स्थापित कर सकते है।

    comedy show banner
    comedy show banner