Rohtas News: रोहतास में एक दर्जन अंचल कार्यालय का होगा निर्माण, एक अरब से ज्यादा रुपये होंगे खर्च
रोहतास जिले के डेहरी समेत 12 प्रखंडों में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय बनेंगे जिसपर 1 अरब 94 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया था। डेहरी करगहर और काराकाट जैसे प्रखंडों में नए भवन बनेंगे जिनमें आवासीय परिसर भी शामिल होंगे। इन कार्यालयों के बनने से कर्मचारियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

संवाद सहयोगी, रोहतास। जिले में डेहरी समेत एक दर्जन प्रखंड सह अंचल कार्यालय निर्माण होगा, जिस पर एक अरब 94 करोड़ 45 लाख से अधिक खर्च होगा। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान इसका शिलान्यास किया था।
इन जगहों पर प्रखंड सह अंचल के नए कार्यालय भवन का होगा निर्माण
भवन निर्माण विभाग के अनुसार डेहरी, करगहर, दावथ , दिनारा, नासरीगंज, नोखा, नौहट्टा, सूर्यपुरा, शिवसागर, चेनारी में प्रखंड सह अंचल के नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। एक भवन के निर्माण पर 16 करोड़ 62 लाख 10 हजार रुपये खर्च होंगे।
आठों प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण पर कुल एक अरब 32 करोड़ 96 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे।वही काराकाट व तिलौथू में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण के साथ कर्मियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण होगा।
एक कार्यालय सह आवासीय परिसर के निर्माण पर 30 करोड़ 74 लाख 17 हजार रुपए खर्च होंगे। निविदा तकनीकी बीड आगामी एक जुलाई को खोला जाएगा।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण एक वर्ष में पूरे होंगे। वही, काराकाट व तिलौथू में कार्यालय सह आवासीय परिसर के निर्माण में 15 माह का समय लगेगा।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नव निर्मित भवन के निर्माण के बाद प्रखंड स्तरीय सभी कार्यालय एक ही परिसर में कार्य करेंगे, जिससे आम जनों की सहूलियत मिलेगी। वहीं, कर्मियों व अधिकारियों को जर्जर व छोटे कमरों में कार्य करने में असुविधा से मुक्ति मिलेगी।
डेहरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण 1960 के दशक में हुआ था। अब भवन जर्जर हो चुका है। बरसात में पानी टपकता है।
क्या कहते हैं अधिकारी
भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता इंजीनियर राजेश कुमार सिंह के अनुसार एक दर्जन प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
दो प्रखंडों में आवासीय परिसर का भी निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर एक अरब 94 लाख 45 हजार 14000 रुपए खर्च होंगे। प्रखंड संचल कार्यालय का निर्माण एक वर्ष में पूरा हो जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।