Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दादा जी की छड़ी हूं, आगे-पीछे खड़ी..

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 18 Nov 2017 06:43 PM (IST)

    रोहतास। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे आयोजित किया गया। जिसमें छ

    दादा जी की छड़ी हूं, आगे-पीछे खड़ी..

    रोहतास। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर ग्रैंड पैरेंट्स के महत्व पर प्रकाश डाला। शुभारंभ श्रीशंकर इंटर स्तरीय विद्यालय के प्राचार्य विद्यासागर प्रसाद, सामाजिक महिला कार्यकर्ता सुंदरी देवी, ललन जी समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता प्राचार्य आरपी राम व संचालन शिक्षिका कुमारी कांता ने किया। वहीं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत दादा जी की छड़ी हूं, आगे-पीछे खड़ी हूं मैं.. समूह नृत्य पर उपस्थित बुजुर्ग भाव विभोर हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राचार्य ने कहा कि घर-परिवार में दादा-दादी व नाना-नानी का महत्वपूर्ण स्थान है। एकल परिवार में इनकी कमी हर माता- पिता व बच्चों को खलती है। जो प्यार दुलार ग्रैंड पैरेंट्स से मिलता है, वह माता- पिता से भी नहीं मिलता। बदलते परिवेश में बुजुर्गों का मान- सम्मान समाप्त होता जा रहा है। इन मानवीय मूल्यों के ह्रास होने से बचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम करने आवश्यकता जताई गई है। कहा कि बच्चों की पहली शिक्षा घर पर मिलती है, जिसमें संस्कार व शिष्टाचार मुख्य रूप से मिलता है। जिसमें दादा-दादी, नाना-नानी की भूमिका अहम है। कार्यक्रम की शुरुआत सृष्टि, श्वेता, गौतम, ओमजी पांडेय, राजनंदिनी, शिवम कुमार समेत अन्य के दादा जी करते सबको प्यार सामूहिक गीत से हुई। वहीं आकृति, आदिति, प्रज्ञा प्रसाद समेत अन्य ने दादा जी की छड़ी हूं, आगे-पीछे खड़ी हूं मैं..! समूह नृत्य प्रस्तुत समारोह को आकर्षक बनाया। इसके अलावा सुनिधि, खुशबू कुमारी, नित्या सालोनी, पूजा, शिवानी समेत अन्य छात्राओं ने भाषण के माध्यम से ग्रैंड पैरेंट्स के प्यार दुलार को याद किया। इस अवसर पर ग्रैड पैरेंटस के लिए कुर्सी रेस का भी आयोजन किया गया। जिसमें सफल दादा-दादी, नाना- नानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता कुमारी, बीबी पाठक, प्रियंका कुमारी, कृतिका कुमारी, एनजे राम, लीलाधर ¨सह, भरत शर्मा, सुनील कुमार, रूकेश कुमार, अश्चिनी कुमार समेत अन्य की भूमिका अहम रही।