विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरातियों की हरकत से नाराज हुई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Fri, 12 May 2017 01:09 PM (IST)Updated: Fri, 12 May 2017 09:44 PM (IST)

रोहतास में बरातियों की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गयी।

बरातियों की हरकत से नाराज हुई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी
बरातियों की हरकत से नाराज हुई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी

रोहतास [जेएनएन]। रोहतास जिले में बरात लेकर दरिहट थाना क्षेत्र के मझियांव पहुंचे लड़का पक्ष को नशे में फायरिंग करना महंगा पड़ गया। उनकी हरकतों से भड़की दुल्हन ने शादी करने से ही इन्कार कर दिया। बरातियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। मामला उस समय बिगड़ा जब नशे में धुत बराती जयमाला के समय स्टेज के समीप फायरिंग करने लगे।   

जानकारी के मुताबिक मझियांव गांव में बुधवार की रात कैमूर जिले के कुदरा थाना अंतर्गत लालापुर गांव से बरात आई थी। लड़की पक्ष ने बरातियों के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। बाराती शराब के नशे में धुत थे। 

द्वारपूजा के उपरांत जयमाल के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली स्टेज पर खड़ी दुल्हन के बगल से गुजरी जिसका विरोध लड़की के भाई ने किया, तो बराती उससे उलझ पड़े। यह हरकत जयमाल के दौरान स्टेज पर खड़ी दुल्हन को नागवार गुजरी, उसने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: बार बालाओं को देख MLA पर चढ़ी मस्‍ती, फाड़कर लुटाए नोट ...VIDEO VIRAL

कुछ समय तक बरातियों की पहल पर गांव वालों ने वैवाहिक कार्यक्रम को संपन्न कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने हामी नहीं भरी। दूल्हा सहित पूरा बाराती बिना दुल्हन के वापस लौट गया।इस घटना पर दरिहट थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि पुलिस को कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें: कुख्यात बबलू की हत्या से बिहार-नेपाल में राहत, प्रतिशोध में गैंगवार की भी आशंका