By satish kumarEdited By: Mukul Kumar
Updated: Sun, 15 Oct 2023 04:56 PM (IST)
भोजपुरी फिल्मों व गानों की सुपर एक्ट्रेस डिंपल सिंह 18 को सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में पहुंचेगी। दुर्गापूजा के अवसर पर दैनिक जागरण की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। डिंपल इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस दौरान वह शहरवासियों के साथ जमकर झूमेंगी। इनके साथ सा रे गा मा के कलाकार सुरंजन राजवीर भी अपनी सुमधुर आवाज से शहरवासियों को झुमाएंगे।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। हर साल की तरह इस वर्ष भी आपका अपना अखबार दैनिक जागरण दुर्गापूजा के अवसर पर सांस्कृतिक शाम संजोने जा रहा है। इस दौरान देश की मशहूर अभिनेत्री व सिंगर डिंपल सिंह के साथ पूरा शहर डांडिया खेलेगा।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सफल सिंगर के साथ बेहतरीन अदाकारा
आपको बता दें कि डिंपल एक सफल सिंगर के साथ-साथ बेहतरीन अदाकारा भी है। वह देश स्तर पर अपना जलवा बिखेर चुकी है। साथ ही इनके साथ सा रे गा मा के कलाकार सुरंजन राजवीर भी अपनी सुमधुर आवाज से शहरवासियों को झुमाएंगे।
![]()
बॉलीवुड डांस ट्रूप व बैंड डांडिया नाइट की खूबसूरती में चार चांद लगएगा। यह आयोजन शहर के फजलगंज स्टेडियम में 18 अक्टूबर को संध्या 6:30 बजे से होगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। बता दें कि डिंपल सिंह हाल ही में पवन सिंह के साथ उनका गाना 'का लेबू हो' में नजर आएंगी।
यहां करें संपर्क
शहर के कई प्रमुख संस्थान इस कार्यक्रम के प्रयोजक बने है। विशेष जानकारी के लिए पढ़ते रहिए दैनिक जागरण। कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज करने के लिए इच्छुक संस्थान के लोग मोबाइल व वाट्सएप्प नंबर 8340681062 पर संपर्क कर सकते है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।