जन नेता थे जंगी चौधरी : जगदानंद
जागरण संवाददाता, सासाराम : स्थानीय ओझा टाउन हाल में पूर्व मंत्री जंगी चौधरी स्मृति समारोह सह अति पिछड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन शनिवार को राजद सांसद जगदानंद सिंह ने करते हुए कहा कि जंगी चौधरी जन नेता थे।
सांसद ने कहा कि राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण व कर्पूरी ठाकुर की तरह शोषित व दलितों का ढाल बनकर जंगी बाबू आजीवन संघर्ष करते रहे। वे केवल नेता नहीं बल्कि चरित्र थे। सांसद ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी आरएसएस की गोली हैं। जिनको समाज को तोड़ने के लिए आगे लाया गया है। समाज को तोड़ना आसान है, परंतु उसे जोड़ना कठिन। लालू प्रसाद सामाजिक न्याय के ध्वजवाहक हैं। आने वाले दिनों में यह ध्वज झुक नहीं पाए यह संकल्प हमें इस सम्मेलन में लेना है। अध्यक्षता पूर्व मंत्री आनंद मोहन सिंह ने किया। सम्मेलन को प्रमुख रूप से संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक डा. अशोक कुमार, पूर्व मंत्री अखलाख अहमद, राजद जिलाध्यक्ष विजय कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव सरोज कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक ललन पासवान, सीता सुंदरी देवी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, राजीव रंजन टुटुल, युवा राजद अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, ज्योति रंजनी, सुहैल अंसारी, सर्वजीत सिंह खालसा, रंगलाल डोम, गिरिजा चौधरी, शक्तिधर चौधरी, उमेश चौधरी, वेंकटेश पासवान, सुरेन्द्र शर्मा, उमेश गुप्ता, इंदु देवी, ठाकुर कुशवाहा, सलाम बेग शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।