बहुजन साहित्य के कलमकार हरेराम सिंह पुरस्कृत
...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सासाराम : स्थानीय कुशवाहा सभा भवन में शुक्रवार को फारवर्ड प्रेस साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन फारवर्ड प्रेस क्लब तथा भारतीय लेखक संघ सासाराम शाखा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। वर्ष 2012-13 का पुरस्कार भाषा वैज्ञानिक व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह व वरिष्ठ आलोचक डा. ललन प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से हिन्दी के युवा लेखक हरेराम सिंह को प्रदान किया। पुरस्कार राशि के रूप में 11 हजार रुपए व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। भाषा वैज्ञानिक श्री सिंह ने बहुजन साहित्य की प्रासंगिकता पर सविस्तार से चर्चा की। पुरस्कार वितरण के बाद आयोजित गोष्ठी में डा. रामाशीष सिंह, सीडी सिंह, मकर ध्वज सिंह, राकेश कुमार मौर्या, डा. गिरीजा उरांव, डा. शशिकला, डा. अमन सिंह भिक्षुक ने विचार प्रकट किया। स्वागत व अभिनंदन भाषण क्रमश: क्लब के अध्यक्ष अशोक सिंह तथा सचिव शशि भूषण सिंह ने किया। संगोष्ठी का समापन करते हुए प्रो. ललन प्रसाद सिंह ने कहा कि बिना साहित्य के बहुजन समाज में चेतना जागृत नहीं हो सकती है। इस महती कार्य में फारवर्ड प्रेस क्लब व भारतीय लेखक संघ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रो. ओम प्रकाश सिंह, प्राचार्य श्री राम सिंह, सत्यनारायण स्वामी, दिलीप गुप्ता समेत कई साहित्य प्रेमी व बुद्धिजीवी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन ज्ञांती कुमारी व मंच संचालन प्रो. सिंहासन सिंह ने किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।