Rahul Gandhi की Bullet से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी आई सामने, मोहम्मद नौशीन और जिशान निकले मालिक; कही ये बात
Rahul Gandhi News राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के लिए बुलेट पश्चिम चंपारण से आई थी। यह बुलेट 29 जुलाई 2025 को खरीदी गई। इसका चार अगस्त 2025 को निबंधन कराया गया। वहीं तेजस्वी की सवारी वाला बुलेट 26 नवम्बर 2024 को खरीदा गया 27 नवंबर 2024 को निबंधन कराया गया।
राजीव कुमार, पूर्णिया। Rahul Gandhi News पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार के साथ मु. नौशीन के बुलेट की सवारी की। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव मु. जिशान के बुलेट पर सवार हुए। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान इन नेताओं द्वारा पश्चिम चंपारण से लाई गयी दोनों बुलेट पर 22 किलोमीटर तक की सवारी की गयी।
राहुल गांधी जिस बुलेट बीआर 22 बीक्यू 4709 की सवारी कर रहे थे उस बुलेट की खरीददारी 29 जुलाई 2025 को हुई है और इस बुलेट का निबंधन चार अगस्त 2025 को पश्चिम चंपारण में हुआ है। यह बुलेट वाहन मु. नौशीन पिता मो. आफताब आलम पुरैनिया वार्ड संख्या तीन पश्चिम चंपारण के नाम से निबंधित है। वहीं तेजस्वी यादव ने जिस बुलेट से वोटर अधिकार यात्रा में सवारी की वह बुलेट बीआर 22 आठ एम 0606 मो. जिशान जुल्फकार के नाम से है। यह बुलेट 26 नवम्बर 2024 को खरीदी गयी है और इसका निबंधन 27 नवम्बर 2024 को हुआ है। यह मु. जिशान जुल्फकार पिता मु. जुल्फकार पिरारी ग्रामपुर पश्चिम चंपारण के नाम से निबंधित है।
पूर्णिया में गौरा से शुरू हुई वोट अधिकार यात्रा के दौरान जब काफिला खुश्कीबाग चौक पर पहुंचा तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चार पहिया वाहन को छोड़कर बुलेट पर सवार हो गए। बुलेट पर सवार होकर वे लोग 22 किलोमीटर की दूरी तयकर गढ़बनैली के अपना ढावा पर पहुंचे। अपना ढावा में राहुल तेजस्वी ने चाऊमीन खाया और चाय पी तथा दुकानदार को पैसे भी दिए।
राहुल तेजस्वी जिस बुलेट से सवारी कर रहे थे उसका पश्चिम चंपारण से पूर्णिया तक आना वोटर अधिकार यात्रा के दौरान चर्चा का विषय रहा। राहुल ने जिस बुलेट से सवारी की उस बुलेट की खरीददारी में जिस मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया, उनके द्वारा बताया गया की राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा के तहत बुलेट की सवारी करने की इच्छा जताई थी। इसी कारण यहां से बुलेट भेजा गया था। 22 किलोमीटर के बुलेट की यात्रा के लिए 462 किलोमीटर दूर से बुलेट मंगाया जाना भी दिन भर खूब चर्चा में रहा।
पूर्णिया में 45 KM की यात्रा में बुलेट पर चढ़े राहुल-तेजस्वी
रविवार की सुबह आसमान में छायी काली घटा व रिमझिम बारिश के बीच पूर्णिया सदर प्रखंड के गौरा मोड़ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की। उनके साथ विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, वामदल के नेता दीपांकर भट्टाचार्य व वीआइपी नेता मुकेश सहनी भी साथ थे। इस यात्रा में जिले में उन्होंने 45 किलोमीटर की दूरी तय की। लगभग आधा सफर कांग्रेस नेता ने चार पहिया वाहन पर बैठ कर की तो आधी दूरी बुलेट पर सवार होकर तय की।
इस दौरान राहुल क्षण भर के लिए कुछ स्थानों पर रुके भी नहीं उनका संबोधन कहीं नहीं हुआ। राहुल गांधी व तेजस्वी यादव शनिवार की रात ही गौरा पहुंच चुके थे। वहीं रात्रि विश्राम था। यात्रा वाले रुट पोस्टर, बैनर व होडिंग से पटे हुए थे। वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों के बीच यह यात्रा शुरु हुई। जिले के पूर्णिया सदर व कसबा विधानसभा क्षेत्र को इस यात्रा में फोकस किया गया था। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं का जत्था फूल-माला अपने नेता पर बरसाते रहे। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
पंचायतों से गुजरता काफिला बेलौरी चौक होते हुए खुश्कीबाग पहुंचा। यहां से लाइन बाजार होते हुए पंचमुखी मंदिर होते हुए कसबा की ओर रवाना हुआ। इसी बीच खुश्कीबाग से निकलते ही राहुल गांधी व तेजस्वी यादव बुलेट पर सवार हो गए। यह बुलेट मोटरसाइकिल मुजफ्फरपुर से मंगायी गई थी। राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम व तेजस्वी यादव के साथ उनका सुरक्षा गार्ड मौजूद था।
कसबा से आगे बढ़ी यात्रा गढ़बनैली में अपना ढाबा पर रुकी। वहां राहुल गांधी व तेजस्वी यादव समेत सभी नेताओं ने स्नैक्स, मैगी आदि खाया और चाय की चुस्की भी ली। इसे महागठबंधन का आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का ट्रेलर भी माना जा रहा है। महागठबंधन ने वोट चोरी को राजनीतिक मुद्दा के तौर पर लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।