विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विहिप ने की हत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग

By JagranEdited By:
Published: Sun, 19 Jul 2020 07:27 PM (IST)

पूर्णिया। डगरूआ में सर्व लाल हरिजन की हत्या एवं उसके घर परिवार पर हुए हमला एवं अत्याचार

विहिप ने की हत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग
विहिप ने की हत्या मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग

पूर्णिया। डगरूआ में सर्व लाल हरिजन की हत्या एवं उसके घर परिवार पर हुए हमला एवं अत्याचार पर दुख तथा आक्रोश व्यक्त करते हुए विश्व हिदू परिषद ने कार्रवाई की मांग की है। विहिप के जिलाध्यक्ष पवन पवन कुमार पोद्दार एवं जिला मंत्री रवि भूषण झा ने कहा कि गत 2 जून को डगरूआ थाना के दुबैली गांव में रहने वाले गरीब सर्वलाल हरिजन का सूअर गांव के ही एक दबंग के बांसबारी में चला गया था। इसको लेकर उसके परिवार के लोग तथा दबंग सहयोगियों ने सूअर के बच्चे को मार दिया बल्कि सर्वलाल के परिवार पर जानलेवा हमला कर मरणासन्न स्थिति में पहुंचा कर घर में लूटपाट करते हुए आग लगा दिया। महिलाओं के साथ भी अशोभनीय एवं घृणित घटना किया गया। घटना की सूचना पर डगरूआ थाना पुलिस ने सभी घायल को सदर अस्पताल पूर्णिया इलाज हेतु भेजा। मारपीट से बुरी तरह घायल सर्व लाल हरिजन को कुछ दिनों के बाद सदर अस्पताल से बेहतर इलाज हेतु कटिहार मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां भी 10 दिनों तक इलाज होने पर सुधार नहीं हो पाया तत्पश्चात 5 जुलाई उसकी मृत्यु हो गई। लेकिन डगरूआ थाना पुलिस ने अत्याचारियों पर कार्रवाई के बजाय पीड़ित एवं मृतक सर्व लाल के परिवार जनों पर ही 307 की धारा लगाकर मुकदमा दर्ज कर दिया है। मृतक की पुत्री ने बाद में हरिजन थाना पूर्णिया में मुकदमा संख्या 32/ 2020 दर्ज करवाया है। लेकिन अभी तक हरिजन थाना एवं पर्यवेक्षण अधिकारी द्वारा घटना का पर्यवेक्षण भी नहीं किया गया है। विहिप एवं बजरंग दल ने वरीय पुलिस पदाधिकारी से उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।