कोसी नदी पर बनेगा हाई डैम, मार्च 2026 तक तैयार हो जाएगा डीपीआर; MP पप्पू यादव ने दी जानकारी
सांसद पप्पू यादव कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। नेपाल सरकार की सहमति के बाद उन्होंने भारत सरकार से इसे गंभीरता से लेने का आग्रह किया। जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार परियोजना की रिपोर्ट मार्च 2026 तक पूरी हो जाएगी। सांसद ने बाढ़ और कटाव की समस्या को संसद में उठाया और इसे उत्तर बिहार के लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला कदम बताया।
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण को लेकर वे लगातार और अथक प्रयास कर रहे हैं। नेपाल सरकार से सैद्धांतिक सहमति प्राप्त होने के बाद राज्य सरकार की पहल पर भारत सरकार को इसे गंभीरता से अमल में लाने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने सूचित किया है कि परियोजना का सर्वेक्षण, अन्वेषण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का कार्य मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
यह जानकारी उन्हें जल शक्ति मंत्रालय की ओर से कैबिनेट मंत्री सी.आर. पाटिल और राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी द्वारा औपचारिक पत्र के माध्यम से दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।