Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर के निबंधक बिनय सौरभ की पत्नी निकली 19 भूखंड की मालकिन, EOU की जांच में खुलासा

    आर्थिक अपराध इकाई ने भागलपुर के जिला अवर निबंधक बिनय सौरभ को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि उनकी पत्नी सुनीता कुमारी के नाम पर बिहार और बंगाल में 19 भूखंड हैं। ये भूखंड पटना सासाराम पूर्णिया जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी जैसे शहरों में खरीदे गए हैं।

    By Rajeev Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 26 Aug 2025 06:36 PM (IST)
    Hero Image
    भागलपुर के निबंधक बिनय सौरभ की पत्नी निकली 19 भूखंड की मालकिन

    राजीव कुमार, पूर्णिया। आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई के हत्थे चढ़े भागलपुर के जिला अवर निबंधक बिनय सौरभ की पत्नी सुनीता कुमारी 19 भूखंड की मालकिन है। अवर निबंधक ने वर्ष 2010 में सरकारी सेवा में आने के बाद अपनी पत्नी के नाम यह 19 भूखंड बिहार के साथ-साथ बंगाल के कई शहरों में खरीदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनकी पत्नी सुनीता के नाम पटना में दो भूखंड, सासाराम में सात भूखंड, बंगाल के जलपाईगुड़ी में पांच, सिलीगुड़ी में दो एवं पूर्णिया में तीन भूखंड हैं। अवर निबंधक के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक का जो मामला दर्ज किया है उसमें इन सभी भूखंड का ब्योरा दिया गया है।

    आर्थिक अपराध इकाई की जांच में खुलासा हुआ कि अवर निबंधक बिनय सौरभ द्वारा राज्य के बाहर जो भूखंड अपनी पत्नी के नाम खरीदा गया है, उसकी कोई जानकारी अपनी आय के संबंध में दी गई जानकारी में नहीं है।

    इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने पाया कि बिनय सौरभ, जिला-अवर निबंधक, भागलपुर ने अपने पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार के माध्यम से स्वयं तथा अपनी पत्नी के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की। उनके द्वारा पटना, सासाराम, पूर्णिया में भू-खंड, मकान तथा फ्लैट आदि क्रय करने में करोड़ों की राशि खर्च की गई।

    सहरसा, अररिया व गयाजी आदि स्थानों में अवर निबंधक/जिला अवर निबंधक के पद पर रहते हुए गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है। उनके द्वारा पूर्णिया शहर में एक आलिशान मकान बनवाया गया है, जहां उनका परिवार रहता है। उन्होंने स्वयं तथा अपनी पत्नी के नाम पर बैंक तथा अन्य वित्तीय संस्थानों में काफी रूपये निवेश कर रखा है।

    सरकारी सेवा में योगदान के उपरांत उनका प्रथम पदस्थापन जिला अवर निबंधक कार्यालय, गया (वर्तमान गयाजी) में हुआ था। सरकारी सेवा के कम में वे गोपालगंज, मधुबनी, अररिया, सहरसा आदि निबंधन कार्यालयों में पदस्थापित रहे हैं।

    बिनय सौरभ की पत्नी का नाम सुनीता कुमारी उर्फ सुनीता रानी, उर्फ सुनीता देवी है, जो गृहणी हैं। उनके एक पुत्र एवं एक पुत्री है। बिनय सौरभ, पिता-माना प्रसाद, ग्राम-सेनुआर, थाना-शिव सागर, जिला-रोहतास (सासाराम) के मूल निवासी हैं। बिनय सौरभ के बच्चे जीडी गोयनका विद्यालय पूर्णिया जैसे प्रतिष्ठित एवं महंगे शैक्षणिक संस्थान में पढ़ते हैं।

    सेवा के पूर्व बिनय सौरभ के नाम तीन डिसमिल मात्र था भूखंड

    बिनय सौरभ द्वारा सेवा प्रारंभ के समय परिसम्पतियों में पैतृक कृषि भूमि के अतिरिक्त कोई अन्य परिसम्पति उनके या उनकी पत्नी के नाम पर नहीं है। वाराणसी में 03 डिसमिल भूखंड उनके नाम से वर्ष 2012 में घोषित दिखाया गया है। इसे आय-व्यय की गणना में शामिल नहीं किया गया है। बिनय सौरभ एवं उनकी पत्नी सुनीता के नाम पर संधारित बैंक खातों में लगभग चार लाख रूपये जमा है।

    पत्नी सुनीता के नाम खरीदे गए भूखंड

    अवर निबंधक बिनय सौरभ ने अपने अकूत कमाई से अपना फ्लैट सगुना दानापुर, खाता नं0-172, प्लॉट नं0-213, सगुना, दानापुर में 24.03.2013, को 25 लाख में खरीदा। जिसका अपार्टमेन्ट, नं0-202, मोड, पटना निबंधन सं0-3511/2013, टोकन नं0-3743 है। दूसरा भूखंड सासाराम नगर में तीन डिसमिल, खाता सं0-64, प्लॉट सं0-1056, 14.11.2013, निबंधन कराया।

    इसके बाद सासाराम नगर पालिका क्षेत्र, वार्ड नं0-05, आवासीय भू-खंड 4.51 डिसमिल, खाता सं०-35, 164, प्लॉट सं०-209, 139, रोहतास (सासाराम) 07.08.2014, निबंधन सं0-10890/2014, टोकन नं0-11307 17. 75 लाख में खरीदा। बिनय सौरभ ने मौजा सेनुआर अंचल शिव सागर, आवासीय भू-खंड, 6.25 डिसमिल, खाता सं0-122, प्लॉट सं0-274, ग्राम-सेनुआर रोहतास (सासाराम)04.02.2016, निबंधन सं0-1617/2016, टोकन नं0-1702 3,06,000 लाख में खरीदा।

    पूर्णिया में भी पत्नी के नाम मौजा अबदुल्लानगर 6.30 डिसमिल, पूर्णिया पूर्वी, 595 प्लॉट नगर, अंचल खाता सं0-550, आवासीय भू-खंड, सं0-1106, पूर्णिया शहरी क्षेत्र 1122, 1116, पूर्णिया सदर, दि०-25.08. निबंधन सं०-11758/2018, टोकन 2018, नं०-12553 3,04,000 में खरीदा।

    सुनीता कुमारी के नाम छठा भूखंड मौजा बनरसिया, 4 डिसमिल, अंचल सासाराम खाता सं0-85, ग्रामीण, आवासीय 3. प्लॉट भू-खंड, सासाराम सं0-135, 249 ग्रामीण, क्षेत्र रोहतास 09.08.2019, निबंधन -सं0-9838/2019, टोकन नं०-10123 23,50,000 लाख में खरीदा। इसके बाद मौजा पूर्णिया के मधुबनी / लाइन बाजार पूर्णिया पूर्वी, शहरी क्षेत्र, व्यवसायिक खाता सं0-240, प्लॉट सं0-128, बजार, अंचल 129 नगर निगम क्षेत्र पूर्णिया पूर्णिया सदर, 2020, नं0-6867 सं0-6563/2020, टोकन -14.07. 3020 को निबंधन 8,70,000 लाख में कराया।

    इसके बाद दुकान मौजा अंचल फुलवारी शरीफ भू-खंड जुझारपुर, फुलवारी आवासीय रकवा-5.7630 डिसमिल, खाता सं०-3, प्लॉट सं0-1308, फूलवारी शरीफ, ग्रामीण क्षेत्र फुलवारी शरीफ (पटना), दि०-29.11.2021, निबंधन /-सं0-14867/2021, टोकन नं0-15243 12,68,000 में खरीदा। इसके बाद मौजा जंनजारा, अंचल शिव सागर, आवासीय भू-खंड रकवा-16 डिसमिल, खाता सं0-54, प्लॉट सं0-66, रोहतास (सासाराम), दि०-21.06.2024, निबंधन सं0-7272/2024, टोकन नं०-7573 छह लाख 65 हजार में खरीदा।

    वहीं भू-खंड बेलाढी, सासाराम, आवासीय रकवा-तीन डिसमिल, खाता सं0-115, प्लॉट सं0-79, रोहतास (सासाराम), दि०-18.09.2024. निबंधन सं0-14406/2024, टोकन नं०-14792 से खरीदा गया जिसकी कीमत 4,50,000 रूपए तथा मौजा मलवार, अंचल शिव सागर, आवासीय भू-खंड रकवा-10 डिसमिल, खाता सं0-182. प्लॉट सं0-1013 रोहतास (सासाराम), 12.01.2024, निबंधन सं0-411/2024, टोकन नं0-422 से 6,00,000 लाख में खरीदा।

    पूर्णिया के मौजा अबदुल्ला नगर, अंचल पूर्णिया पूर्वी, आवासीय भू-खंड, कुल 6.30 डिसमिल, खाता सं0-550, 595 प्लॉट सं0-1106, 1122, 1116 है। सीमांचल इन्फ्राटेक द्वारा भूखंड पर -निर्मित जी 2 भवन जो पनोरमा सिटी बाईपास रोड पूर्णिया में अवस्थित है, खरीदा गया। इसकी कीमत 40 लाख रुपये बतायी गई है।

    बंगाल में भी मिले जांच में कई भूखंड

    अवर निबंधक बिनय सौरभ की पत्नी सुनीता कुमारी के नाम बिहार के अलावा बंगाल के कई जिलों में भी भूखंड खरीदे गए। इसमें दार्जिलिंग जिला के थाना-माटीगरा, मौजा चंपासराय, ग्राम पंचायत पत्थरघटा रकवा-7.425 डिसमिल प्लॉट संख्या एल०आर० 295, खतियान नं0-390 बागडोगरा, निबंधन सं०-1 040308659/2023, 08.11.2023 दस लाख में खरीदा गया।

    इसके अलावा दूसरा भूखंड इसी जिले में दार्जिलिंग, थाना-माटीगरा, मौजा चंपासराय, ग्राम पंचायत पत्थरघटा रकवा-2.475 डिसमिल, प्लॉट सं० एल०आर० 287, खतियान नं0-390 बागडोगरा, निबंधन सं०-1 040308659/2023, दिनांक 08.11.2023 तीन लाख में खरीदा गया।

    इसके बाद जलपाईगुड़ी जिला में मौजा डाबग्राम, सीट नं०-03, ग्रान पंचायत डाबग्राम-1 थाना-भक्तिनगर, रकवा-385 वर्गफीट नं0-2, सं० आर०एस० खतियान नं0-33 प्लॉट 55, (कारपेट एरिया) फ्लोर भक्तिनगर, निबंधन /2024, दि० -24.12.2024 सं0-1071108478 आठ लाख, जलपाईगुड़ी के थाना-राजगंज, मौजा पानीकौड़ी ग्राम पानीकौड़ी पंचायत रकवा-1 डिसमिल, प्लॉट सं० एल०आर० 859 खतियान नं0-200 राजगंज, निबंधन सं०-1 070500345/2022, दि०-01.02.2022 एक लाख में तथा जलपाईगुड़ी, थाना-राजगंज, मौजा पानीकौड़ी, सीट नं0-01, ग्राम पंचायत पानीकौड़ी रकवा-24 डिसमिल, प्लॉट सं० एल०आर० 844, खतियान नं0-647 राजगंज, सं०-1 निबंधन 070500915/2019, दि०-27.06.2019 को 45 लाख में खरीदा गया।

    जलपाईगुड़ी, थाना-राजगंज, मौजा पानीकौडी, सीट नं0-01, पंचायत पानीकौड़ी ग्राम रकवा-7 डिसमिल, प्लॉट सं० एल०आर० 875, खतियान नं0-668 राजगंज, निबंधन सं०-1 070501125/2019, दि०-31.07.2019 को 15 लाख में खरीदा गया।