Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरबी की खेती कर किसान हो रहे मालामाल

    पूर्णिया। परंपरागत खेती को छोड़ किसान अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। आलू और अन्य सब्जी की ख

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 30 Mar 2019 11:56 PM (IST)
    अरबी की खेती कर किसान हो रहे मालामाल

    पूर्णिया। परंपरागत खेती को छोड़ किसान अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। आलू और अन्य सब्जी की खेती के लिए मशहूर गाव दीवानगंज के किसान अब खेती में बदलाव ला रहे हैं। दीवानगंज के किसान परवेज आलम ने एक एकड़ जमीन में अरबी उगाई है। दो महीने बाद इस फसल से किसान को एक लाख रुपये से भी अधिक कमाई होने की संभावना है। प्रखंड क्षेत्र में पाच साल में खेती में बहुत बदलाव हुआ है। बदलाव करनेवाले किसानों की संख्या बढ़ने लगी। अब दीवानगंज, बिलरिया, चादीबाड़ी, बरबन्ना, मझुआ में भी एक दर्जन से ज्यादा किसानों ने दस एकड़ से अधिक जमीन में अरबी की खेती शुरू की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 हजार की लागत और एक लाख की कमाई

    दीवानगंज के किसान परवेज आलम ने फरवरी के अंत में एक एकड़ जमीन में 48 सौ रुपये में तीन क्विंटल अरबी का बीज मंगाकर बोया था। खाद-बीज, खर-पतवार एवं कीटनाशक सहित अभी तक इन्हें 15 हजार रुपये खर्च करने पड़े हैं। अरबी की फसल से इन दिनों खेत हरा-भरा नजर आ रहा है। जुलाई के अंत तक यह फसल तैयार हो जाएगी। एक एकड़ जमीन से लगभग 60 क्विंटल अरबी के उत्पादन की संभावना है। 20 से 25 रुपये प्रति किलो के वर्तमान बाजार भाव के अनुसार किसान को इस खेती से एक लाख रुपय से भी अधिक कमाई होने की संभावना है।

    क्या कहते हैं किसान

    किसान परवेज आलम व मु साकिम ने बताया कि जब अरबी की खेती के बारे में जानकारी ली तो लगा कि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के लिए यह अच्छी खेती साबित हो सकती है। वैशाली जिला जाकर वहा के कुछ किसानों से इस अरबी की खेती की पूरी जानकारी ली और इसका बीज भी वहीं से ही लेकर आया। जब मैंने यहा एक एकड़ जमीन में इसकी खेती की तो कई किसानों ने आकर मुझसे अरबी की खेती की सलाह ली। उन्होंने बताया कि इस खेती में कम पूंजी लगती है मगर इसमें मेहनत ज्यादा है। मेहनत के बल पर 15 से 20 हजार रुपये लगाकर एक से सवा लाख की कमाई की जा सकती है। इससे पहले हमलोग अन्य सब्जी की खेती करते थे लेकिन अन्य सब्जी की खेती से इसमें ज्यादा लाभ हमलोगों को दिखाई दी।

    यह सब्जी सेहत के लिए काफी गुणकारी है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

    अरबी खाने के फायदे

    1. ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए

    अरबी में सोडियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा ये पोटैशियम और मैग्नीशियम के गुणों से भी भरपूर है जिसके चलते ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। साथ ही ये तनाव दूर रखने में भी मददगार है।

    2. कैंसर से बचाव के लिए

    अरबी में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने से रोकते हैं।

    3. मधुमेह के रोगियों के लिए भी है बहुत फायदेमंद

    अरबी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं। अरबी खाने से इंसुलिन और ग्लूकोज की मात्रा का संतुलन बना रहता है।

    4. वजन कम करने में सहायक

    अरबी भूख को नियंत्रित करने का काम करती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर्स मेटाबॉलिच्म को सक्रिय बनाते हैं जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

    5. पाचन क्रिया को बेहतर रखने में

    अरबी में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है।