केक काटकर मनाया गया तेजस्वी का जन्मदिन
पूर्णिया: जिले में प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया
पूर्णिया: जिले में प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रधान महासचिव रइसुल आजम उर्फ बाबुल कर रहे थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बिहार में शाति, प्रेम और सभी धमरें के लोगों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नव मनोनीत छात्र राजद जिलाध्यक्ष संभव कुमार उर्फ अंकुर यादव को जिला राजद कार्यालय में माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष शाहनवाज आलम, शमी अहमद, शकर ब्रह्माचारी, मनोहर कुमार मनमोहन ई. विमल भगत, आलोक राज राकेश यदुवंशी आदि मौजूद थे।
संस कसबा के अनुसार पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 29वां जन्मदिवस बड़े धूमधाम के साथ युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड के सभी 13 पंचायत सहित प्रखंड कार्यालय परिसर, अंचल कार्यालय परिसर के अलावा अस्पताल परिसर तथा विद्यालय परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। पौधरोपण कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार यादव कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल के रोगियों के बीच मिठाई तथा फल का भी वितरण किया। मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष चमक लाल यादव ने कहा कि सभी राजद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। मौके पर राजद के नगर अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ गुड्डा यादव भी उपस्थित थे।
पूर्णिया पूर्व के अनुसार : पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 29 वें जन्मदिन पर पूर्णिया सदर विधानसभा के वार्ड संख्या 43 बेलौरी बसगामा महादलित बस्ती में महिलाओं की रक्षा एवं महिलाओं के लिए स्वच्छ वातावरण को लेकर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि युवा राजद के प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिन्हा उर्फ बंटी सिन्हा, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश पासवान, हम पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मु. सनाउल्लाह, युवा राजद के जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम उपस्थिति थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमी अहमद कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभय सिन्हा ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने किसी भी परिस्थिति में युवा साथी से महिलाओं के सम्मान और रक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया है। मंच संचालन जिला राजद के सचिव रामप्रवेश पोद्दार ने किया। कार्यक्रम को युवा राजद के महानगर अध्यक्ष निखिल नंदन, युवा राजद के जिला सचिव राकेश यादव, मु. मोहसिन, मु. रिजवान, नीलकमल, एसके जावेद, रेनू यादव, दिनेश दास, फुलिया देवी, कामेश्वर ऋषि, दिनेश दास, बबलू जायसवाल, देव आनंद ऋ षि, पंकज, नीरज, उमंग, अमरेश, कुणाल, रमेश सहित सैकड़ों की तादाद में दलित महादलित परिवार के लोगों ने स्वच्छ वातावरण का शपथ लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।