यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इजराइल-हमास युद्ध पर विवादित पोस्ट शेयर करने पर पूर्णिया में बवाल, आरोपी गिरफ्तार; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
Bihar News इजराइल-हमास युद्ध को लेकर विवादित पोस्ट शेयर करने पर शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक बिहार में ...और पढ़ें

HighLights
- इजराइल-हमास युद्ध पर विवादित पोस्ट से पूर्णिया में बवाल।
- पुलिस ने विवादित पोस्ट करने वाले युवक को किया गिरफ्तार।
- 26 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज।
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। इजराइल-हमास युद्ध को लेकर बिहार के पूर्णिया में एक युवक ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट शेयर कर दी, जिसपर शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक पूर्णिया के चंपारनगर में जमकर बवाल हुआ। पोस्ट को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
सुबह जब लोगों को इस बारे में पता चला, तो मामले ने तूल पकड़ लिया। विवादित पोस्ट पर पुलिस की उदासीनता और उसकी कार्यशैली के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। विवादित पोस्ट और मारपीट से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर और टायर जलाकर करीब छह घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।
.jpg)
(विवादित पोस्ट के विरोध में प्रदर्शन करते गुस्साए ग्रामीण)
विवादित पोस्ट करनेवाला युवक गिरफ्तार
मामले को तूल पकड़ता देख प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रमण और सदर डीएसपी पुष्कर कुमार ने आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलाया कि 24 घंटे में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने विवादित पोस्ट करनेवाले आरोपी मो. फाउजान को गिरफ्तार कर लिया है।
.jpg)
(विवादित पोस्ट और मारपीट होने के बाद विरोध-प्रदर्शन करते आक्रोशित ग्रामीण)
26 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत पर इस मामले में 26 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ चंपानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि शनिवार रात विवादित पोस्ट का मामला सामने आने के बाद भी चंपानगर ओपी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। उल्टे पुलिस ने दूसरे गुट के लोगों को हिरासत में थाने ले आई। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया।
.jpg)
(केनगर के चंपानगर में घटना स्थल पर मौजूद दंगा निरोधक दस्ता।)
विवादित पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 26 नामजद एवं 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
आमिर जावेद, एसपी, पूर्णिया
यह भी पढ़ें: BPSC 67th Topper: BPSC में OBC वर्ग में टॉप करने वाले दरभंगा के अभिराम की Success Story, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह
