विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: चीख-चीख कर करते हैं अदाणी का विरोध, हिम्मत है तो..., सुशील मोदी की नीतीश सरकार को चुनौती

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 29 Oct 2023 02:42 AM (IST)

राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी इन दिनों बिहार की महागठबंधन सरकार तीखे हमले कर रहे हैं। गठबंधन सरकार पर हमला करते ...और पढ़ें

अदाणी ग्रुप से समझौते रद्द करे नीतीश सरकार: सुशील मोदी। (फाइल फोटो)
अदाणी ग्रुप से समझौते रद्द करे नीतीश सरकार: सुशील मोदी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुशील मोदी की नीतीश सरका को चुनौती- हिम्मत है तो अदाणी ग्रुप से रद्द करें समझौते।
  2. अदाणी और मोदी सरकार के संबंधों पर विपक्ष के आरोपों को बताया अनर्गल।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता सुशील मोदी इन दिनों बिहार की महागठबंधन सरकार तीखे हमले कर रहे हैं। हालांकि सत्तारूढ़ गठबंधन भी सुशील मोदी पर पलटवार करने में पीछे नहीं है। इस बार सुशील ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर आदाणी के विरोध का ढोंग करने का आरोप लगाया है।

हिम्मत है तो...

गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि संसद में चीख-चीख कर अदाणी का विरोध करने वाले जदयू-राजद-कांग्रेस के नेताओं में यदि हिम्मत है, तो वे बिहार में सीमेंट फैक्ट्री और स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अदाणी ग्रुप के साथ हुआ समझौता रद्द कराएं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि यदि अदाणी ग्रुप के खिलाफ मुहिम में जदयू ने कांग्रेस का साथ दिया, तो इस ग्रुप को 27.99 स्मार्ट मीटर लगाने और नवादा में सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए उनकी सरकार ने बियाडा के माध्यम से 70 एकड़ जमीन क्यों दी?

विपक्ष के आरोपों को बताया अनर्गल

सुशील मोदी ने कहा कि एक तरफ ये विरोधी दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उद्योगपति गौतम अदाणी को लाभ पहुंचाने का अनर्गल आरोप लगाते हुए संसद ठप करते हैं। दूसरी तरफ, बिहार-छत्तीसगढ सहित आधा दर्जन विपक्ष-शासित राज्यों में उद्योग लगाने के लिए अदाणी ग्रुप का रेड-कार्पेट वेलकम करते हैं। यह दोहरापन क्यों?

बयानबाजी में हीरो और काम करने में जीरो है BJP: राजीव रंजन

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने शनिवार को कहा कि भाजपा के लोग बयानबाजी में हीरो व काम करने में जीरो हैं। झूठ बोल-बोल कर वे लोग जनता को सपने दिखाते हैं। जनता से जुड़ा कोई काम ये लोग नहीं करते।

राजीव रंजन ने कहा कि बात बनाने में भाजपा नेताओं का कोई सानी नहीं है। चाहे किसानों की या महिलाओं की या फिर आम आदमी की बात हो, हर मसले पर इनकी कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखायी देता है।

राजीव रंजन ने कहा कि पूरी तरह प्रचार पर आश्रित भाजपा के नेता हर दिन कोई न कोई जुमला फैलाने की कोशिश में लगे रहते हैं। झूठ बोलते वह थकते नहीं।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा ने मध्यम वर्ग के लोगों को आय बढ़ाने का सपना दिखाया था, लेकिन मंहगाई के कारण उनका जीवन भी संकटों से गुजर रहा है।

जननायक कर्पूरी के सपनों को पूरा कर रहे नीतीश: संजय झा

संवाद सहयोगी, दरभंगा। बिहार के जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने दलित, शोषित, पिछड़ा व अति पिछड़ा समाज के लिए जो सपना देखा था, उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरा कर रहे हैं। राज्य सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है।

शनिवार को दरभंगा के सदर प्रखंड में जननायक कर्पूरी के सम्मान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने नौकरी और चुनाव में आरक्षण दिया। इसका लाभ लोगों को मिला। उन्होंने बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: BPSC Topper Aman Anand: पटना के अमन आनंद ने 67th BPSC में किया टॉप, अब IAS बनने की है तैयारी

BPSC 67th Final Result 2023: BPSC परीक्षा में किसान के बेटे ने मारी बाजी, इतनी रैंक लाकर SDM पद के लिए हुए चयनित