Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजब गजब: इस तोते के कारनामे देख सब दंग, खाता नूडल्स और बोलता है अंग्रेजी

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Thu, 13 Jul 2017 09:38 PM (IST)

    तोते को आपने राम-राम कहते सुना होगा और चना-मिर्ची खाते देखा होगा। लेकिन इस मॉडर्न तोते का कारनामा देखकर लोग हैरान हैं। यह तोता नूडल्स खाता है कॉफी पी ...और पढ़ें

    Hero Image
    अजब गजब: इस तोते के कारनामे देख सब दंग, खाता नूडल्स और बोलता है अंग्रेजी

    पूर्णिया [जेएनएन]। कलाकार भोला के तोते की कहानी जान कर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। तोते को बोलते, नमस्ते या राम-राम कहते आपने सुना होगा पर पूर्णिया के खुश्कीबाग निवासी कलाकार भोला का तोता नूडल्स खाता है और चाय भी पीता है। किसी अतिथि के आने पर नमस्ते की जगह हाय-हैलो बोलता है। सबसे बड़ी बात है कि यह खुले में रहता है, पिंजड़े में नहीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    पक्षी विशेषज्ञ मानते हैं कि पशु पक्षियों पर परिवेश का असर पड़ता है लेकिन यह तोता परिवेश से अलग व्यवहार कर रहा है। भोला इस तोते का काफी काफी समय से पालन पोषण कर रहे हैं।

     

    भोला बताते हैं कि उनका तोता अन्य खाने की जगह नूडल्स अधिक पसंद करता है।  चाय और कॉफी पसंदीदा पेय पदार्थ है। अन्य कोई खाना दो तो बिल्कुल नहीं खाता है और नूडल्स की मांग करता है।

     

    तोता मालिक का कहना है कि ऐसा नहीं था कि उसे पहले दिन से ही नूडल्स खिलाए गए थे लेकिन जैसे ही नूडल्स उसको खिलाए गए उसके बाद अब उसे नूडल्स ही पसंद है। नूडल्स जब बनता है तो उसकी सुगंध से वह खुशी से झूमने लगता है और जब तक उसके सामने नूडल्स परोसा नहीं जाता है वह झूमता रहता है।

     

    देर से घर आने वालों को जमकर  डांटता भी है। किसी के भी आने पर हैलो, हाय कहकर उनका वेलकम करता है जो खाना उसे पसंद नहीं वह देने पर गुस्से से चीखने लगता है और खाना देने वाले को चोंच मारने लगता है।

     

     

    यह भी पढ़ें: ‘मिज़ाज लहरा दिया’ से ‘ए मरदे’ तक, जानिए बिहारियों की ये मस्त भदेस भाषा

    है ना यह 21वीं सदी का आधुनिक तोता

    खानपान ही नहीं बोलचाल में भी यह आधुनिक है। नमस्ते सिखाने पर भी हैलो से अभिवादन करता है। इसका पसंदीदा पेय पदार्थ कॉफी और चाय है। तोता कॉफी पीना पसंद करता है। खाएंगे नुडल्स, अभिवादन भी विदेशी स्टाईल में तो लोग प्यार से इस तोते को अंग्रेज कह कर बुलाते हैं, यह सुनकर तोता झूमकर अपनी खुशी का इजहार भी करता है। 

     

    यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर फिर टला बड़ा विमान हादसा, सभी यात्री सुरक्षित