Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पप्पू यादव की मांगों पर विचार कर रहे हैं नितिन गडकरी, पूर्णिया को जल्द मिल सकता है NH

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 05:58 PM (IST)

    सांसद पप्पू यादव की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परसरमा-पूर्णिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आश्वासन दिया है। गडकरी ने कहा कि मंत्रालय इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। पप्पू यादव ने इसे जनता के संघर्ष का परिणाम बताया और कहा कि कोसी-सीमांचल का विकास जारी रहेगा।

    Hero Image
    नितिन गडकरी ने सांसद पप्पू यादव को भेजा पत्र, दिया कोसी-सीमांचल में विकास की नई उम्मीद

    जागरण संवाददाता,पूर्णिया। संसदीय क्षेत्र में विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। सांसद पप्पू यादव द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें पत्राचार के माध्यम से आश्वस्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद ने परसरमा से पूर्णिया जाने वाली पथ को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया था। इस पर गडकरी ने स्पष्ट किया कि मंत्रालय इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

    नितिन गडकरी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि पिछले 10 वर्षों में मंत्रालय ने बिहार में लगभग 1580 किलोमीटर और झारखंड में 959 किलोमीटर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किया है।

    उन्होंने कहा कि नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की नीति के तहत यातायात घनत्व, माल ढुलाई, यात्री आवाजाही, सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण, पर्यटन और पीएम गतिशक्ति के सामंजस्य जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया जाता है। इसी आधार पर परसरमा-पूर्णिया मार्ग को भी शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

    सांसद पप्पू यादव ने इस पत्राचार को जनता के संघर्ष और अपने निरंतर प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि कोसी-सीमांचल का विकास अनवरत जारी रहेगा। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन जनता के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पूर्णिया का नाम भारत ही नहीं, दुनिया के मानचित्र में अव्वल करना मेरा प्रण है।

    उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों और सपनों को साकार करना उनका संकल्प है। सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक विकास की धुरी हैं। यही कारण है कि वे लगातार नई सड़कें, पुल और राष्ट्रीय राजमार्गों की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार से संवाद कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि सांसद पप्पू यादव लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और जनसरोकार से जुड़े प्रयासों का ही नतीजा है कि कोसी-सीमांचल क्षेत्र में नई योजनाएं गति पकड़ रही हैं। इस कदम से न केवल पूर्णिया, बल्कि पूरे सीमांचल क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को बल मिलेगा।

    comedy show banner