जदयू की वर्चुअल रैली में अधिक से अधिक लोग हों शामिल : सांसद
पूर्णिया। सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा है कि पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में आगामी सात सितंबर को अ

पूर्णिया। सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा है कि पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में आगामी सात सितंबर को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए जगह चिन्हित कर लें और शारीरिक दूरी का पालन व मास्क का उपयोग करते हुए पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट जाएं। उसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी कार्यकर्ता सुनिश्चित करें। सांसद संतोष कुशवाहा शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित एक औपचारिक बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्चुअल रैली सात सितंबर को सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। इससे एक घंटा पूर्व पार्टी संगठन के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं सभी सक्रिय सदस्य अपने-अपने चिन्हित जगह पर पहुंच जाएं। वे अपने खर्च पर एलसीडी अथवा टेलीविजन की व्यवस्था करेंगे। इधर, जदयू के जिलाध्यक्ष शंभू मंडल ने बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल रैली निश्चय संवाद के माध्यम से बिहार विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत करेंगे। वर्चुअल प्लेटफार्म से बिहार की आम जनता, पार्टीजनों और एनडीए के तमाम समर्थकों को वे संबोधित करेंगे। बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य मौजूद थे। बैठक में नीरज कुमार सिंह, विपिन कुमार शर्मा, अशोक कुमार ठाकुर, कमलेश कुमार विश्वास, सुरेंद्र नारायण मंडल, काजी फैजान अशरफी, अभय कुमार महतो, शंकर कुमार शर्मा आदि शामिल थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।