Bihar Politics: 'अब कभी नहीं बनेगी लालू की सरकार', पूर्णिया में बोले हिमंता बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कसबा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एनडीए उम्मीदवार के लिए ...और पढ़ें

हिमंता बिस्वा सरमा और लालू प्रसाद यादव। PTI
HighLights
हिमंता बिस्वा सरमा ने साधा महागठबंधन पर निशाना
लालू सरकार कभी नहीं बनेगी: हिमंता
बिहार के विकास के लिए एनडीए को वोट दें
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कसबा विधानसभा क्षेत्र के जलालगढ़ जी एनडी रुंगटा हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए समर्थित लोजपा (रा.) प्रत्याशी के लिए वोट मांगा और महागठबंधन पर तीखा हमला किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, पूर्णिया में मां पुरण देवी और काली मंदिर के साथ-साथ मां कामाख्या का भी मंदिर है। असम के गुवाहाटी में भी मां कामाख्या का प्रसिद्ध मंदिर है। हर जगह हिंदू एक हैं। गर्व से कहिए हम हिंदू हैं।

असम के सीएम ने कहा, आज (6 नवंबर) वोटिंग हुई है। पहले चरण में एनडीए कम से कम 90 सीट जीतने वाला है। अब लालू की सरकार कभी नहीं बनने वाली है। मोदी जी का नारा घर-घर पहुंच गया है। यह बिहार के विकास और अस्मिता का चुनाव है।
उन्होंने आगे कहा, हमें यह सोचना होगा कि हमें बिहार में पप्पू यादव वाला या नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार वाला बिहार चाहिए। कुछ दिन पहले मैं जानकी मां की भूमि पर गया था, जहां लोगों ने बताया कि हमारी लड़ाई शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से है।
उन्होंनेे कहा कि हमें ऐसे छोटे-छोटे ओसामा को शिक्षित कर बिहार को बदलना होगा। भारत में हिंदुओं को दबाया नहीं जा सकता। लालू, पप्पू यह सोचते हैं कि वे हिंदू को दबा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: चीनी मिल के फार्म से चंपारण की 21 सीटों को साधेंगे PM मोदी, सियासी माहौल गर्म
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: वोटिंग के रिकार्ड ने बढ़ाया एनडीए का मुस्कान, संजय झा बोले- सीटों की संख्या भी बढ़ेगी
