Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला आरोग्य समिति करेगी स्वच्छता, आरोग्य और पोषण रखवाली

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 26 May 2017 03:01 AM (IST)

    पूर्णिया। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत महिला आरोग्य समिति का गठन किया गया है।

    महिला आरोग्य समिति करेगी स्वच्छता, आरोग्य और पोषण रखवाली

    पूर्णिया। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत महिला आरोग्य समिति का गठन किया गया है। यह समिति

    आम शहर वासियों खासकर स्लम बस्तियों में रहने वाले निम्न आयवर्ग लोगों के स्वास्थ्य के लिए काम करेगी। स्वच्छता, पोषण और आरोग्य के लिए गठित स्वयं सहायता ग्रुप काम करेगी। राज्य के 14 जिले जहां राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम चल रहा वहां इस तरह के समूह का गठन किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहरी आशा द्वारा समिति गठित

    महिला आरोग्य समिति के गठन की जिम्मेदारी शहरी आशा पर है। शहर में 36 शहरी आशा की नियुक्ति की गई है जिनको प्रशिक्षण भी दिया गया है। अबतक शहर में 30 समितियों का गठन हो चुका है। इन समितियों का बैंक में खाता भी खुलवाया जा रहा है। अबतक 15 समिति का खाता खोला गया है। इसमें दी गई राशि का खर्च स्वच्छता के लिए किया जाएगा। इस समिति में शहरी आशा सदस्य सचिव होंगी और स्लम ग्रुप की एक महिला को अध्यक्ष बनाया गया है। इसका महीने में एक बार बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसमें 10 से 12 महिला सदस्य होते हैं।

    पोषण और स्वच्छता की होगी जिम्मेदारी

    गठित महिला समिति को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। महिलाओं बच्चे के पोषण के लिए काम करेगी। जन्म के बाद से महिला और बच्चे जानकारी की कमी के कारण पोषण में कमी हो जाती है। इसके लिए सभी महिलाओं को बच्चे के पोषण के बारे में बताया जाएगा। पोषण के लिए महंगी सब्जी और फल की आवश्यक नहीं है कई ऐसी खाद्य सामग्री है जिसका सेवन करने पर कुपोषण से दूर रहा जा सकता है। इसके अलावा संचारी और गैर संचारी रोगों के बारे में महिलाओं को समझाया जाएगा।

    अरबन पीएचसी तक पहुंचाना भी होगी जिम्मेदारी

    अरबन पीएचसी के प्रभारी केसर इकबाल का कहना है कि शहर पांच अरबन पीएचसी चलाई जा रही है। छठा स्वास्थ्य केंद्र का जल्द ही संचालन शुरू होगा। ओपीडी की सुविधा है। यह 12 से रात के आठ बजे तक खुली रहती है। यह समिति अरबन पीएचसी के लिए लोगों जागरूक करेगी। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन समितियों के सदस्यों की होगी। स्लम बस्तियों में सदस्य काम करेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner