बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी-राहुल को ये क्या बोल गए चिराग पासवान? कड़वी भाषा में दिया करारा जवाब, एम-वाई समीकरण पर लताड़ा
बिहार चुनाव 2025 केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास को सराहा। चिराग पासवान ने पूर्णिया में नव संकल्प महासभा संबोधित करते हुए विकसित बिहार बनाने के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Bihar Chunav 2025 पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में रविवार को लोजपा (रामविलास) की नव संकल्प महासभा आयोजित हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट - बिहारी फर्स्ट के अपने संकल्प को यहां भी दोहराया और कहा कि नव संकल्प महासभा का यहां आखिरी पड़ाव है। बिहार को विकसित राज्य बनाना है, आज तक जाति और धर्म के नाम बिहार को पिछड़ा राज्य बना दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी वैसे दलों पर हैं जिनके पास सत्ता थी। उन्होंने एम - वाय समीकरण पर सीधा हमला करते हुए कहा कि इससे जनता को छला गया है।
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन के साथ विधानसभा चुनाव को राज्य के भविष्य के लिए निर्णायक साबित होने वाले वाला है। यह चुनाव राज्य के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों की दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ साजिशें रची गई, पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई, मुझे और मेरे परिवार को बेघर कर दिया गया। लेकिन, उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
चिराग ने कहा कि वे झुकने वालों में नहीं हैं, बिहार के सम्मान के लिए लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वे शेर का बेटा हैं किसी के सामने झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि उनके नेता के प्रयास से आज एक-एक गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान की सोच के कारण आज गरीब लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है।
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार का विकसित बनाने के संकल्प के साथ लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य का खोया हुआ गौरव लौटा कर रहेंगे। महिलाओं को सम्मान, युवाओं को रोजगार सुनिश्चित होगा। जनता को जाति और धर्म के नाम पर बांट दिया गया है। यह समय है एकजुट होने का है। पार्टियों ने अपना घर सजा लिया है और गरीब लोगों को छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान का सपना अधूरा है, अभी बहुत संघर्ष करना होगा। उन्होंने जाति और धर्म की राजनीति करने वाले विपक्षियों पर सीधा हमला किया और कहा कि एम - वाय समीकरण के नाम पर केवल इस वर्ग के गरीबों के साथ छल किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें युवा साथियों की भविष्य की चिंता है। इस मुहिम में उन्होंने सभी लोगों से सहयोग मांगा।
उन्होंने कहा कि वे अकेले कुछ नहीं कर सकते हैं। सभी को चिराग पासवान बनना होगा। ईमानदार सोच के साथ देश की बड़ी आबादी को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता के रामविलास पासवान की सोच को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। बिहार को विकास राज्य बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके वैशाली से सांसद वीणा देवी, खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा, समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, जमुई से अरूण भारती मंच पर मौजूद थे। इस दौरान कोसी और सीमांचल के जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के प्रतिमा पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।