विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nitish Cabinet News: झूम उठे लेशी सिंह के समर्थक, एक बार फिर लेंगी मंत्री पद की शपथ!

Published: Wed, 19 Nov 2025 06:00 PM (IST)

जदयू नेता लेशी सिंह के फिर से मंत्री बनने की खबर से उनके समर्थक बहुत खुश हैं और जश्न मना ...और पढ़ें

लेशी सिंह और नीतीश कुमार। फाइल फोटो

लेशी सिंह और नीतीश कुमार। फाइल फोटो

प्रकाश वत्स, पूर्णिया। एक बार फिर जदयू की कद्दावर नेत्री लेशी सिंह का मंत्री बनना तय हो गया है। गुरुवार को पहले दिन जिन चंद मंत्रियों की शपथ होगी, उनमें निवर्तमान मंत्री लेशी सिंह भी शामिल रहेंगी। इस सूचना से ही उनके समर्थक झूम उठे हैं।

काफी संख्या में समर्थक बुधवार की शाम पटना भी रवाना हो चुके हैं। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न भी मनाया जा रहा है।

धमदाहा से छठी जीत दर्ज करने वालीं लेशी सिंह भंग सरकार में भी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री थीं। इसके अलावा वर्ष 2010 एवं वर्ष 2015 में गठित सरकार में भी वे मंत्री थीं। वे सीमांचल में पार्टी की सबसे कद्दावर चेहरा हैं।

इस चुनाव में उन्होंने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 55 हजार मतों से जीत दर्ज की है। वे इस बार सूबे में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले विधायकों में दूसरे स्थान पर रहीं हैं। समता पार्टी के कार्यकाल से ही उनकी निष्ठा पार्टी के प्रति बरकरार रही है।

लगभग तीन दशक के राजनीतिक सफर में वे सदैव मुख्यमंत्री के कुछेक नजदीकी विश्वास पात्रों में एक रही हैं। सहयोगी दलों के नेताओं से भी उनका सदैव मधुर संबंध रहा है। धमदाहा के साथ-साथ पूरे जिले के विकास के प्रति उनका जतन उनकी लोकप्रियता का आधार रहा है।

पूर्णिया में एनडीए को पांच सीटों पर मिली है जीत

जिले में एनडीए को पांच सीटों पर जीत मिली है। इसमें भाजपा व जदयू के हिस्से में दो-दो सीट एवं लोजपा-आर के खाते में एक सीट रही है। रूपौली से जदयू के टिकट पर जीते विधायक कलाधर मंडल की यह पहली जीत है। कसबा से विजयी लोजपा-आर के नितेश कुमार सिंह भी पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं।

बनमनखी से विजयी भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि की यह लगातार छठी जीत है। इसके अलावा पूर्णिया सदर से विजयी भाजपा विधायक विजय खेमका ने इस बार हैट्रिक लगाई है।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण की 12 विधानसभा सीटों पर 70 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, जसुपा-बसपा का हाल बुरा