Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Love Affair से नाराज भाई ने अपनी सगी बहन को मारी गोली, मौत... भाई के दोस्त से चल रहा था लड़की का चक्कर

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 04:32 AM (IST)

    Bihar News बिहार के पूर्णिया में अपनी सगी बहन के लव अफेयर से नाराज भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मधुबनी बाजार में एक भाई ने अपनी सगी बहन को तब 2 गोली मार दी जब उसके दोस्त के साथ बहन के चक्कर का पता चला। भाई ने बहन पर कुल 3 गोलियां चलाईं।

    Hero Image
    Bihar News: पूर्णिया में सगी बहन के लव अफेयर से नाराज भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Bihar News पूर्णिया में बहन के अफेयर से नाराज भाई ने अपने ही सगी बहन पर गोलियां बरसा दी। लड़की का अफेयर उसके भाई के ही दोस्त से चल रहा था। भाई इसी से नाराज चल रहा था। गुस्साए भाई ने बहन को अकेला पाकर बहन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां बरसाई। इसमें से दो गोली लड़की को जा लगी। घटना शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र के मधुबनी बाजार इलाके की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फायरिंग के फौरन बाद खून से लथपथ लड़की को आनन फानन में GMCH पूर्णिया लाया गया। जहां इलाज के क्रम में लड़की ने दम तोड़ दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मधुबनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रकिया में जुट गई है।मृतका की पहचान मधुबनी थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाले सुधीर केसरी की बेटी छोटी कुमारी केसरी 27 के रूप में हुई है।

    गोली लगने के बाद खून से लथपथ लड़की को GMCH पूर्णिया लाया गया।

    घटना की जानकारी देते हुए लड़की के पिता सुधीर केसरी ने बताया कि उनकी बेटी ग्रेजुएशन की छात्रा है। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान बेटी एक लड़के के अफेयर में पड़ गई। पिछले ढाई साल से बेटी का अफेयर चल रहा था। इस अफेयर में लड़की दो बार घर से भाग चुकी थी। भाई इसी से नाराज चल रहा था। लड़की को भाई और उसकी मां दोनों समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लड़की कुछ भी मानने को तैयार नहीं थी।

    मां फोन पर लड़के से बात करते हुए किचन में गई और वहां खाना बना रही थी। इसी दौरान भाई ने घर में छुपा कर रखी गई पिस्टल निकाला और बहन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां बरसा दी। इसमें से दो गोली लड़की को जा लगी। एक गोली लड़की के बाह को चीरती हुई सीने में जा लगी। जबकि दूसरी बुलेट बैक में लगी है।

    ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज सुनकर किचन में खाना बना रही मां दौड़कर कमरे में पहुंची। खून से लथपथ बेटी को कमरे में तड़पता हुआ पाकर मां ने शोर मचाया। जिसके बाद आरोपी भाई पिस्टल लिए घर से भाग निकला। वारदात के समय पिता बाजार से समोसे लेने गए थे। समोसे लेकर लौटने पर बेटी को नाजुक हालत में पाया।

    इसके बाद पिता छोटे बेटे के साथ लड़की को लेकर पूर्णिया GMCH पहुंचे। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वही लड़की की मौत के बाद से उसकी मां और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी थाने के पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जुट गई है।