Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • purnea
LIVE BLOG

Bihar By Election 2024 Result LIVE News: रुपौली में हो गया खेला, निर्दलीय प्रत्याशी ने मार ली बाजी; बुरी तरह हारीं बीमा भारती

Bihar bypoll results 2024 live बिहार में रुपौली सीट पर हुए उप चुनाव का फाइनल नतीजा सामने आ गया है। बीमा भारती को इस सीट पर बुरी तरह हार मिली है। वहीं जेडीयू और आरजेडी भी पस्त हो गई। यहां कुल 11 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर थी।

By Shashank Shekhar Sat, 13 Jul 2024 04:32 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, पूर्णिया। bihar Upchunav result live रुपौली के चुनाव परिणाम ने सभी को चौंका कर रख दिया है। पप्पू यादव के समर्थन के बावजूद आरजेडी की बीमा भारती यह चुनाव हार गईं। वहीं जेडीयू के कलाधर मंडल भी 8246 वोटों से चुनाव हार गए।

13 Jul 20244:32:33 PM
रुपौली में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी, बीमा भारती की करारी हार
blog images

 रुपौली में इस बार चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने बाजी मार ली है जबकि बीमा भारती को करारी हार मिली है। वहीं जेडीयू के कलाधर मंडल भी अपना दम नहीं दिखा सके।

13 Jul 20244:02:18 PM
रुपौली में 13वें राउंड का ताजा हाल
blog images

रुपौली उपचुनाव में 13वें राउंड में भी निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने बढ़त बना रखी है। शंकर सिंह, जेडीयू के कलाधर मंडल से 8246 वोट से आगे चल रहे हैं। बता दें कि शंकर सिंह को 13वें राउंड तक 68070 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं जेडीयू के कलाधर मंडल को 59824 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, बीमा भारती को 30619 मत प्राप्त हुए हैं।

13 Jul 20242:40:09 PM
रुपौली में 12वें राउंड का ताजा हाल

रुपौली में 12वें राउंड की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह, जदयू के कलाधर मंडल से 8211 मत से आगे निकल गए। 12वें राउंड में शंकर सिंह को 3679, कलाधर मंडल 2306 को व बीमा भारती को 895 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि, 267 मत नोटा को प्राप्त हुआ।

12वें राउंड का ताजा हाल
कलाधर प्रसाद मंडल-59569
शंकर सिंह-निर्दलीय-67779
बीमा भारती-राजद-30198
नोटा-5675

13 Jul 20242:07:12 PM
11वें राउंड में भी निर्दलीय प्रत्याशी का दबदबा कायम

11वें राउंड में भी निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह का दबदबा कायम है। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह, जदयू के कलाधर मंडल से 6838 वोटों से आगे हैं। 11वें राउंड में जदयू के कलाधर मण्डल को जहां 57262 मत मिले वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को 64100 मत मिले हैं। वहीं बीमा भारती को 29213 मत मिले हैं।

13 Jul 20241:36:14 PM
10वें राउंड तक निर्दलीय प्रत्याशी कलाधर मंडल से 5069 वोट से आगे

दसवें राउंड की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह, जदयू के कलाधर मंडल 5069 मत से आगे निकल गए। दसवें राउंड में शंकर सिंह को 6590, कलाधर मंडल 7760 को व बीमा भारती को 2363मत प्राप्त हुए हैं। जबकि, 526 मत नोटा को प्राप्त हुआ।

दसवें राउंड तक कुल  कितने मत मिले

कलाधर प्रसाद मंडल-52834
शंकर सिंह-निर्दलीय-57903
बीमा भारती-राजद-26766
नोटा-4930

13 Jul 20241:22:05 PM
नवमें राउंड में भी लीड कर रहे निर्दलीय प्रत्याशी

नवमें राउंड की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह जदयू के कलाधर मंडल 4239 मत से आगे निकल गए। नवमें राउंड में शंकर सिंह को 7286, कलाधर मंडल को 4810 व बीमा भारती को 1707 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि 532 मत नोटा को प्राप्त हुआ।

नौवां राउंड

कलाधर प्रसाद मंडल- 47074
शंकर सिंह- निर्दलीय- 51313
बीमा भारती- राजद- 24403
नोटा- 4404

13 Jul 202412:47:04 PM
8वें राउंड में भी निर्दलीय उम्मीदवार कर रहे लीड

आठवें राउंड की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह जदयू के कलाधर मंडल 1763 मत से आगे निकल गए। आठवें राउंड में शंकर सिंह को 6890, कलाधर मंडल को 6163 व बीमा भारती को 2443 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि 613 मत नोटा को प्राप्त हुआ।

सातवां राउंड

कलाधर प्रसाद मंडल- 42264
शंकर सिंह- निर्दलीय- 44027
बीमा भारती- राजद- 22696
नोटा- 3872

13 Jul 202412:24:01 PM
सांतवें राउंड की काउंटिंग में उलटफेर

रूपौली उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बीच सांतवें राउंड की काउंटिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निर्दलीय प्रत्याशी ने छह राउंड तक आगे चल रहे जदयू प्रत्याशी को पछाड़ दिया है और 1036 वोट से आगे निकल गए हैं।

जदयू के कलाधर मंडल को 36101 मत मिले तो वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह को 37137 मत प्राप्त हुए हैं। राजद के बीमा भारती को अब तक 20253 मत मिला है।

13 Jul 202411:29:11 AM
पांच चरणों की गिनती पूरी, बीमा भारती पिछड़ीं

पांचवे राउंड की ग‍िनती हो चुकी है। इसमें जदयू के कलाधर मंडल-27202 वोटों के साथ सबसे आगे है, शंकर सिंह - 25445 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, राजद की बीमा भारती -14999 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

13 Jul 202411:02:25 AM
चौथे राउंड में भी जदयू के कलाधर आगे, बीमा तीसरे नंबर

चौथे राउंड की गिनती में जदयू कलाधर मंडल निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह से 5053 मत से आगे हैं। चौथे राउंड  में  कलाधर मंडल को 4865शंकर सिंह को 4180व बीमा भारती को  4367 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि 413 मत नोटा को प्राप्त हुआ।

चौथा राउंड

कलाधर प्रसाद मंडल-22168

शंकर सिंह-निर्दलीय-17130

बीमा भारती-राजद-12223

नोटा-1881

13 Jul 202410:44:13 AM
तीसरे राउंड की काउंटिंग तक सबसे आगे कलाधर मंडल

तीसरे राउंड की गिनती तक जदयू के कलाधार मंडल सबसे आगे चल रहे हैं। कलाधर मंडल को 17303 वोट मिले हैं। वे निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह से 4353 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, राजद प्रत्याशी बीमा भारती तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें अब तक 7856 वोट प्राप्त हुए हैं।

13 Jul 202410:05:27 AM
Rupauli By Election 2024 LIVE दूसरे राउंड में जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल आगे
blog images

दूसरे राउंड की गिनती में जदयू कलाधर मंडल निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह से 5559 मत से आगे हैं। दूसरे राउंड में कलाधर मंडल को 12132, शंकर सिंह को 6573 और बीमा भारती को 6355 मत प्राप्त हुए हैं।

13 Jul 20249:37:02 AM
Rupauli By Election 2024 LIVE पहले राउंड की गिनती में कलाधर मंडल सबसे आगे

रूपौली विधानसीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड की गिनती तक राजद से जदयू में आए कलाधर मंडल 6588 वोटों मिले हैं। वहीं, जदयू से राजद गए बीमा भारती 2059 वोट मिले हैं। लोजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक शंकर को 4155 वोट मिले हैं।

13 Jul 20248:12:09 AM
रूपौली विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू

बिहार में रूपौली विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस सीट पर कुल 11 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। यहां त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। त्रिकोणीय संघर्ष के बीच तीन बागी प्रत्याशी मैदान में हैं।

13 Jul 20247:56:51 AM
मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार

चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। यहां कुल 11 प्रत्याशी अपने-अपने भाग्य को आजमा रहे हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में पूर्व विधायक बीमा भारती जदयू से राजद में, पूर्व विधायक शंकर सिंह लोजपा से निर्दलीय एवं कलाधर मंडल राजद से जदयू में आए हैं। इस तरह से त्रिकोणीय संघर्ष के बीच तीनों बागी प्रत्याशी मैदान में हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us