Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्म हो रहा मिनी दार्जिलिंग का मिजाज

    By Edited By:
    Updated: Tue, 31 Jan 2012 07:26 PM (IST)

    राजीव कुमार, पूर्णिया : ठंड के लिए मिनी दार्जिलिंग के नाम से विख्यात पूर्णिया के मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। लगातार चढ़ता तापमान का पारा अभी भले ही लोगों को परेशान नहीं कर रहा हो लेकिन मौसम के जानकार इसे खतरे की घंटी मान रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि मौसम का मिजाज वर्ष दर वर्ष बदल रहा है। 2001 के जनवरी माह के तापमान पर गौर करें तो यहां का तापमान न्यूनतम तीन डिग्री तक पहुंच जाता था। जो हर वर्ष बढ़ता ही जा रहा है। 2005 में पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री एवं 2004 में 5.8 डिग्री एवं 2008 में 6.4 डिग्री तथा 2009 में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री तक ही पहुंच पाया। इस वर्ष एक जनवरी 2012 जो जहां न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री एवं दो जनवरी को 14.2 तथा तीन जनवरी को 12.3 डिग्री तक ही पहुंच पाया। जो यहां के मौसम के मिजाज से कहीं से उपयुक्त नहीं हैं। चार जनवरी को यहां ठंड का पारा 11.2 एवं पांच जनवरी को भी यही पारा रहा। छह जनवरी को न्यूनतम पारा 12.6 डिग्री एवं सात जनवरी को 11.8 एवं आठ जनवरी को न्यूनतम पारा यहां का 13.5 डिग्री रहा। दस जनवरी को यह पारा थोड़ा घटकर 9.9 डिग्री रहा।

    कहते हैं कृषि वैज्ञानिक

    कृषि वैज्ञानिक डॉ. विद्याभूषण झा कहते हैं कि गेहूं की फसल को ठंड की आवश्यकता होती है। अभी तो तापमान ठीक-ठाक है। अगर तापमान बढ़ता है तो गेहूं के पौधे का ग्रोथ बढ़ जाएगा, जो दाना लगने के समय में फसल को प्रभावित करेगा। इसके अलावा रबी की अन्य फसलें भी गर्म होते पारा के कारण काफी प्रभावित होगी।

    क्या कहते हैं पर्यावरणविद्

    पूर्णिया कॉलेज के प्राचार्य व पर्यावरण विद् डॉ. प्रो. टीभीआरके राव कहते हैं कि बदलते मौसम का मिजाज खतरे की घंटी है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है, उसी का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि मौसम के इस बदले मिजाज का असर फसलों के अलावा आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

    न्यूनतम व अधिकतम तापमान

    15- जनवरी-5 न्यू.-22.2 अधि.

    16- 5.8 न्यू.-23.4 अधि.

    17- 8.6 न्यू.-21.8 अधि.

    18- 8.4 न्यू.-24.8 अधि.

    19-10 न्यू. -17.5 अधि.

    20-11.9 न्यू.-23.5अधि.

    21-13.6 न्यू.-22.2अधि.

    22-7.2 न्यू.-21.7 अधि.

    23- 6.6 न्यू.-22.9 अधि.

    24-7.4 न्यू.-23.9 अधि.

    25-7.5 न्यू.-25 अधि.

    26-7.2 न्यू.-23.6 अधि.

    27- 9 न्यू.-25.3 अधि.

    28- 8 न्यू.-25.3 अधि.

    29- 8.7 न्यू.-25.2 अधि.

    30-7.8 न्यू.-26.2 अधि.

    31- 6.9 न्यू.-25.9 अधि.

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर