Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पड़ोसन से इश्‍क में पड़कर नौकरी से इस्‍तीफा नालंदा लौट गया युवक, इसके बाद उठाया यह कदम

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Wed, 02 Mar 2022 10:56 AM (IST)

    नालंदा जिले के हिलसा नगर परिषद क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की से पड़ोस के लड़के का प्रेम संबंध चल रहा था। आरोप है कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। इसके बाद बड़ी गलती कर दी।

    Hero Image
    पड़ोस की नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार। सांकेतिक तस्‍वीर

    हिलसा (नालंदा), संवाद सहयोगी। नौकरी से इस्‍तीफा देकर गांव पहुंचे एक युवक ने ऐसा काम कर दिया है कि लोग हैरान हैं। प्रेम जाल में फांसकर स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र की एक गांव से नाबालिग को भगाकर ले जाने का आरोप उसपर लगा है। इसकी शिकायत थाने में की गई है। जानकारी के अनुसार इसको लेकर तनाव की स्थिति है। कहा जा रहा है कि युवक के स्‍वजनों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। हालांकि, पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है। स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़के वालों पर लगा फायरिंग का आरोप 

    आरोप है कि गांव का युवक नौकरी से इस्तीफा देकर आ गया था। उसने पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया था। उनके बीच करीबी काफी बढ़ गई थी। इसी क्रम में मौका पाते ही युवक उसे लेकर फरार हो गया। लड़की के नहीं मिलने पर स्‍वजनों ने खोजबीन शुरू की गई तो पता चला कि उसे भगाया गया है। इसकी खबर मिलते ही लड़की वाले आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों में तनाव व्‍याप्‍त हो गया। इस क्रम में आरो‍पित युवक के स्‍वजनों की ओर से फायरिंग की बात कही जा रही है लेकिन पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। लड़की पक्ष ने थाने में आवेदन दिया है। उस आलोक में लड़की की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। 

    पाक्सो एक्ट का नामजद आरोपित गिरफ्तार

    खुदागंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बौरीडीह गांव में छापेमारी की। वहां से पाक्‍सो एक्‍ट के आरोपित पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार वह पुलिस को चकमा देकर काफी दिनों से फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को उसके बारे में सूचना मिली तो छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में हिलसा भेज दिया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner