पटना में गर्लफ्रैंड से विवाद के बाद कट्टा लेकर टहल रहा था युवक, पुलिस के टोकने पर फेंककर भागा
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह कट्टा और दो मोबाइल फेंककर भाग गया। पुलिस ने उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। फरार युवक प्रिंस कुमार भोजपुर का निवासी है। प्रेम प्रसंग के चलते वह परेशान था। पुलिस पता कर रही है कि वह कट्टा लेकर कहां जा रहा था।

जागरण संवाददाता, पटना। बुद्धा कॉलोनी थाना के पास संदेह होने पर पुलिस के रोकने एक युवक कट्टा और दो मोबाइल फेंककर भागने लगा।
पुलिस कुछ दूर तक उसका पीछा की, लेकिन वह गलियों के रास्ते भागने में सफल रहा। पुलिस उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
आरोपित की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई, जो मूल रूप से भोजपुर के बड़हरा का निवासी है। वर्तमान में वह परिवार के साथ बुद्धा कालोनी स्थित राजेंद्र घाट के पास रहता था।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि रविवार की संध्या सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, जिस पर एक युवक कट्टा फेंककर भाग गया।
बाइक सवार दूसरे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। फरार आरोपित पहले भी आर्म्स एक्ट में पकड़ा गया था। जब वह नाबालिग था। उसके सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।
प्रेमिका से विवाद के बाद था परेशान
पुलिस उसके दोस्त शिवम कुमार से पूछताछ कर रही है। प्रिंस की मां भी थाने में पहुंची थी। छानबीन में यह बातें भी सामने आ रही है कि प्रिंस का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद भी हुआ था। इसके बाद से वह कुछ परेशान चल रहा था।
शिवम से भी उसने संपर्क किया था। कहीं वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में तो नहीं था। फिलहाल अब पुलिस पता कर रही है कि वह कट्टा लेकर कहां जा रहा था? उसके कट्टा कहां से मिला?
पुलिस को दिखा कमर में कट्टा
बताया जा रहा है कि वह थाना के पास ही मौजूद था। तभी उसकी गतिविधि देख एक दारोगा को संदेह हुआ। खुली कमीज होने के चलते पुलिस को उसकी कमर में हथियार दिखा। जैसे ही पुलिस उसके कमर को चेक करने के लिए हाथ बढ़ाया कि वह दोनों मोबाइल फेंककर भागने लगा।
पुलिस चेकपोस्ट मोड़ तक दौड़कर पीछा किया, लेकिन नहीं पकड़ पाए। इस दौरान उसने कट्टा बीच सड़क पर फेंक दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।