Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश सहनी कौन हैं, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने बताया, नाम लिए बिना किया तीखा हमला

    By Raman ShuklaEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 03:29 PM (IST)

    भाजपा नेताओं का सरकारी आवास खाली कराने कट‍िहार में लव जिहाद उर्वरक की उपलब्‍धता आ‍दि को लेकर प्रदेश अध्‍यक्ष डा. संजय जायसवाल ने सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्‍होंने नाम लिए बिना मुकेश सहनी के संबंध में भी कटाक्ष किया।

    Hero Image
    संजय जायसवाल ने मुकेश सहनी और नीतीश पर साधा निशाना। जागरण

    पटना, राज्य ब्यूरो।  सरकारी बंगले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जमकर शनिवार को भड़ास निकाली। कहा कि नीतीश कुमार सरकारी बंगले को लेकर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। एक तरफ हमारे दोनों पूर्व उप मुख्यमंत्रियों तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को जल्द बंगला खाली करने के लिए नोटिस दे रही है। उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी तरफ नीतीश कुमार के गुर्गे, जिनकी विधान परिषद की सदस्यता छह माह पहले ही समाप्त हो गई है, उनका बंगला खाली कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें नीतीश कुमार का सपोर्ट मिल रहा है। वह मुख्यमंत्री के एजेंट हैं।

    नाम लिए बगैर किया सहनी की ओर इशारा

    वीआइपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Ex Minister Mukesh Sahani) को जायसवाल ने नीतीश कुमार का गुर्गा बताया I उन्होंने सहनी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में यह साफ कर दिया कि उनका इशारा किस  पूर्व विधान परिषद सदस्य की तरफ था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कुढ़नी उप चुनाव में अपने गुर्गे की पार्टी से उम्मीदवार खड़ा कराया है। ताकि वह भाजपा के वोट काट सकें। इस दौरान जाति आधारित चुनाव होने पर अपनी सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अपने काम को लेकर वोट  मांगती है। 2020 के चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के काम पर वोटी मांगी थी। जिसमें हमें 74 सीट मिले, उन्होंने नीतीश कुमार के काम पर वोट मांगे, उन्हें सिर्फ 42 सीटें मिली। जाहिर कि जनता का समर्थन हमारे साथ है। कुढ़नी उप चुनाव में भी भजपा यह दिखाने जा रही है कि भाजपा अपने काम को लेकर ही वोट मागेगी।

    उर्वरक की कोई कमी नहीं

    वहीं राज्य में उर्वरक की कमी को लेकर राज्य सरकार द्वार केंद्र पर सवाल उठाए जाने को लेकर भी उन्होंने नीतीश सरकार की मंशा  पर सवाल उठाए। संजय जायसवाल ने कहा केंद्र से उर्वरक की  कोई कमी नहीं की जा रही है। केंद्र ने पहले ही उर्वरक  पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिया है। लेकिन राज्य सरकार उनका उठाव नहीं कर पा रही है। बिहार के कृषि मंत्री को चाहिए कि अपने सभी थोक विक्रेता की मीटिंग बुलाएं और उर्वरक का उठाव कराने की व्यवस्था करें।

    लव जिहाद लेकर जायसवाल  ने खड़ा सवाल

    कटिहार में मुस्लिम लड़के द्वारा हिंदू लड़की को गलत तरीके से फंसा कर मतांतरण कराने पर जायसवाल ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इधर पूर्व उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी ने भी जुर्माना लगाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है।