Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आगामी चुनाव में जीतनराम मांझी को फिर साथ लाएगी भाजपा? सम्राट चौधरी का यह बयान बयां कर रहा पूरा मामला

    By Arun AsheshEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM (IST)

    Bihar Politics भाजपा की यह प्रतिक्रिया मांझी के इस बयान के बाद आई जब जीतनराम मांझी ने कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में कम से कम पांच सीटें चाहिए। उनकी पार्टी सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

    Hero Image
    आगामी चुनाव में जीतनराम मांझी को फिर साथ लाएगी भाजपा? सम्राट चौधरी का यह बयान बयां कर रहा पूरा मामला

    पटना, राज्य ब्यूरो: लोकसभा चुनाव में सीटाें को लेकर असमंजस में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के लिए भाजपा का दरवाजा खुला हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा- मांझी बड़े नेता हैं। देखिए, आगे क्या होता है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा की यह प्रतिक्रिया मांझी के इस बयान के बाद आई जब जीतनराम मांझी ने कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में कम से कम पांच सीटें चाहिए, उनकी पार्टी सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करने के साथ में यह भी कहा कि हाल के दिनों में उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का विस्तार हुआ है।

    सम्राट चौधरी बोले- बड़े नेता हैं मांझी, समय बता देगा बहुत कुछ

    इसपर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा मानती है कि जीतनराम मांझी बड़े नेता हैं। मांझी को भाजपा में शामिल होने का आमंत्रण देने के सवाल पर चौधरी का जवाब था- देखिए, आगे क्या होता है। समय बहुत कुछ बता देगा। जहां तक महागठबंधन का प्रश्न है, उसमें कुछ नहीं है। हमारी समझ से महागठबंधन है ही नहीं।

    प्रदेश अध्यक्ष ने संकेत दिया कि भाजपा को मांझी और उनकी पार्टी से परहेज नहीं है। वैसे, मांझी अगर भाजपा से चुनावी समझौता करते हैं तो नई बात नहीं होगी। वह 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ थे।

    2019 के लोकसभा चुनाव में उनके मोर्चा का गठबंधन राजद के साथ हुआ। 2020 के विधानसभा चुनाव में वे एनडीए के साथ हो गए। भाजपा-जदयू के बीच अलगाव के समय वह महागठबंधन से जुड़ गए। इस समय मोर्चा के चार विधायक सरकार के साथ हैं।