विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव किसे मानते हैं सबसे बड़ा दुश्‍मन, स्‍वयं बताया, आप भी जान लीजिए

By Vyas ChandraEdited By:
Published: Fri, 09 Sep 2022 07:31 AM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2022 01:07 PM (IST)

Bihar Politics डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव ने गुरुवार को कहा कि सभी विभागों में पक्‍की सरकारी नौकरी दिए जने की ...और पढ़ें

निगमकर्मियों के लिए चेक देते डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव। जागरण
निगमकर्मियों के लिए चेक देते डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव। जागरण

पटना,  जागरण संवाददाता। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) ने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ा दुश्मन बन गई है। लेकिन इससे हम लड़ेंगे। कुछ दिनों में लाखाें की संख्या में पक्की सरकारी नौकरी देंगे। सभी विभाग नौकरी देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त लाखों बेरोजगारों को अलग से रोजगार भी दिलाएंगे। पटना नगर निगम की तरफ से शुक्रवार को पटना स्मार्ट सिटी भवन में आयोजित कैंप में अनुकंपा पर नियुक्त 31 व्यक्ति को नियुक्तिपत्र तथा 241 सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवांत लाभ के रूप में 21.98 करोड़, 77201 रुपये की राशि के लाभ देने के क्रम में वे बोल रहे थे।

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश को अब पता चलेगा आटा-दाल का भाव...मेन फ्रंट बनाने की कवायद के बीच आई भाजपा की प्रतिक्रिया

31 को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

नियुक्ति पत्र एक विद्यालय सहायक, छह विद्यालय परिचारी तथा 24 नगर निगम के निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर कार्य चुके मृत कर्मियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुकंपा पर नौकरी अधिकार है। उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम के कर्मी पटना शहर को स्वच्छ बनाकर रखते हैं। राज्यभर में कर्मी बिहार को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे हुए हैं। ये सभी गरीब हैं। गरीबों पर ध्यान दिया जाए तथा उन्हें राहत दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री के नीजी सचिव संजय यादव, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, नगर निगम के प्रशासक अनिमेश कुमार पराशर, अपर नगर आयुक्त सफाई शीला इरानी आदि मौजूद थीं। उप मुख्यमंत्री ने पटना स्मार्ट सिटी परिसर में स्थित इंट्रीकेट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का जायजा लिया।

अंचल                  लाभार्थियों की     संख्या कुल राशि

मुख्यालय                 18                  3,02,42,298

पटना सिटी               50                  3,61,32,979

अजीमाबाद               44                 4,85,42,616

बांकीपुर                   32                  2,57,43,161

कंकड़बाग                 8                     60,78,404

नूतन राजधानी अंचल  57                  3,94,59,304

पाटलिपुत्र अंचल        15                  1,29,03,739

जलापूर्ति शाखा          17                  2,07,74,700

यह भी पढ़ें: रेड लाइट एरिया की महिलाओं के आएंगे अच्छे दिन...एकदम झक्कास वाला, मुजफ्फरपुर डीएम ने साफ-साफ कह दिया