विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब बिहार विधानसभा में उठा कब्र‍िस्‍तान का मुद्दा, विधायक ने मंत्री से कहा- एक साल पहले भी..., मिन‍िस्‍टर बोले- खुद करा लीजिए

Published: Mon, 19 Feb 2024 05:36 PM (IST)

विधानसभा में साेमवार को प्रश्नकाल के दौरान कब्रिस्तान घेराबंदी के कई मामले आए। कुछ मामले काफी संवेदनशील भी थे। प्रभारी ...और पढ़ें

बिहार विधानसभा में उठा कब्र‍िस्‍तान का मुद्दा, विधायक ने मंत्री से कहा- एक साल पहले भी...
बिहार विधानसभा में उठा कब्र‍िस्‍तान का मुद्दा, विधायक ने मंत्री से कहा- एक साल पहले भी...

HighLights

  1. प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव बोले- जल्द से जल्द करवा देंगे चारदीवारी का निर्माण
  2. एक साल पहले भी जल्द से जल्द काम करने को कहा गया था और आज भी वही कह रहे: विधायक

राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा में साेमवार को प्रश्नकाल के दौरान कब्रिस्तान घेराबंदी के कई मामले आए। कुछ मामले काफी संवेदनशील भी थे।

प्रभारी मंत्री बिजेंद्र यादव ने समीर महासेठ द्वारा एक कब्रिस्तान की जर्जर हो चुकी चहारदीवारी की मरम्मत से जुड़े प्रश्न पर कहा कि सरकार चहारदीवारी के रख रखाव के लिए पॉलिसी लाने पर साेच रही है।

राजद के मो. नेहालउद्दीन ने औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित नराईच व मदनपुर स्थित दशवतखाफ कब्रिस्तान घेराबंदी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व टेंडर हो चुका है, राशि भी है पर काम लंबित है।

कटिहार के कब्रि‍स्‍तान का भी उठा मुद्दा

प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने जवाब दिया कि जल्द से जल्द करवा देंगे। मो. नेहालउद्दीन ने कहा एक साल पहले जब उन्होंने प्रश्न किया था तब भी यह कहा गया था कि जल्द से जल्द करवा देंगे। आज भी यही बात कही जा रही है।

शकील अहमद खान ने भी कब्रिस्तान की घेराबंदी से जुड़े एक मसले को उठाया। उनका सवाल कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के विंधावाडी मौजा में स्थित एक कब्रिस्तान से जुड़ा था।

उन्होंने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने कब्रिस्तान को खोद दिया था। यह बड़ा ही संवेदनशील मामला है। इसलिए कब्रिस्तान की घेराबंदी करायी जाए। प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह काम विधायक फंड से हो सकता है। आप करा लीजिए।

मामले में हस्तक्षेप करते हुए एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान ने कहा कि डीएम भी नहीं करते। वह भी उस सूची की बात समझाते हैं कि संवेदनशील कब्रिस्तानों की सूची में वह किस नंबर पर है।

यह भी पढ़ें - 

Bihar Politics : 'हुजूर! पर्ची इधर... वो उधर...', RJD विधायक का दिलचस्प अंदाज, विधानसभा में उठाया सवाल

'राजनीतिक कुकर्म में जेल जाइए...', JDU का लालू-तेजस्वी पर हमला, ओवैसी को बताया छुर-छुरी पटाखा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।