Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिसंबर की शुरुआत में ही सता सकती है ठंड, मौसम विभाग ने बिहार का तापमान चार डिग्री गिरने का जताया अनुमान

    By prabhat ranjanEdited By: Shubh Narayan Pathak
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 07:29 AM (IST)

    Bihar Weather Update बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिसंबर का शुरुआती हफ्ता ठंड बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्‍य के सात जिलों का गिरा तापमान राजधानी समेत 16 जिलों के तापमान में वृद्धि

    Hero Image
    Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ने वाली है ठंड। मौसम में दिखेगा बदलाव। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: ठंड के सीजन के लिहाज से सबसे पीक समय दिसंबर के महीने की शुरुआत कल से हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे में तापमान दो से चार डिग्री तक नीचे गिर सकता है। फिलहाल राज्‍य के अलग-अलग शहरों में न्‍यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात शहरों के तापमान में हुई गिरावट 

    पटना समेत पूरे बिहार में पछुआ की मजबूत स्थिति बने होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सात जिले वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया, बेगूसराय, कटिहार व सबौर जिले के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। 

    पटना सहित 16 शहरों के तापमान में हल्‍की वृद्धि 

    दूसरी तरफ, पटना समेत प्रदेश के 16 जिलों के सीवान, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, जमुई, बांका, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, फारबिसगंज, पूर्णिया के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को 10.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं राजधानी के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की वृद्धि के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

    बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान

    • पटना 14.2
    • गया 10.4
    • भागलपुर 15.6
    • औरंगाबाद 11.6
    • बांका 12.5
    • कटिहार 14.7
    • पूर्वी चंपारण 15.0
    • वाल्मीकि नगर 14.7
    • ररिया 14.1
    • बेगूसराय 13.1
    • (न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    • 10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया जिला प्रदेश का ठंडा शहर
    • 14.2 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान
    • पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम बना रहेगा शुष्क

    अगले 48 घंटे में तापमान में गिरावट के आसार

    मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है। इसके प्रभाव से ठंड में वृद्धि होने के आसार है। प्रदेश में पछुआ की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में बदलाव की स्थिति बनी है। ग्रामीण व शहरी इलाकों में सुबह के समय कोहरे छाए रहने की संभावना है।