Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में मौसम के लिए आज भी येलो अलर्ट, जानें कब बंद होगा बारिश और ओले गिरने का सिलसिला

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Sat, 26 Feb 2022 12:11 PM (IST)

    Bihar Weather Update बिहार में आज भी मौसम सुधरने की उम्‍मीद नहीं है। पटना सहित कई हिस्‍सों में आज भी बारिश के आसार हैं। साथ ही बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्‍थान पर रहने की सलाह दी है।

    Hero Image
    Bihar Mausam News: बिहार में आज भी बारिश होगी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ ही नमी युक्त पूर्वी हवा के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-मध्य भाग के पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर एवं दक्षिण पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-मध्य भाग के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसे देखते हुए  मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 'यलो-अलर्ट' जारी किया गया है। मेघ गर्जन व बिजली चमकने को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 घंटे बाद मौसम सामान्‍य होने की उम्‍मीद

    शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में बादल छाए रहे, वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोजपुर, लखीसराय, नौहट्टा, औरंगाबाद, शेरघाटी, नवादा में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकी। मौसम विज्ञानी की मानें तो 24 घंटों के बाद प्रदेश का मौसम सामान्य होने के साथ तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। एक मार्च यानी शिवरात्रि तक मौसम सामान्य हो जाएगा। पिछले 24 घंटों के दौरान छपरा का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बांका में सबसे अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    • प्रदेश में हो सकती है हल्की बारिश व ओलावृष्टि
    • 13.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा छपरा
    • 16.0 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान
    • 30.0 डिग्री सेल्सियस बांका का अधिकतम तापमान
    • भोजपुर में 12.6 मिमी दर्ज की गई बारिश

    सामान्य से दो डिग्री बढ़ा पटना पारा

    पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी पटना का न्यूनतत तापमान दो डिग्री की वृद्धि के साथ 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गया के न्यूनतम तापमान,  सामान्य से तीन डिग्री की वृद्धि के साथ 16.0 डिग्री रहा। वहीं फारबिसगंज का न्यूनतम तापमान दो डिग्री की वृद्धि के साथ 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    24 घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश

    • भोजपुर                       12.6
    • लखीसराय                  11.2
    • नौहट्टा                         8.6
    • औरंगाबाद                 7.2
    • शेरघाटी                   6.8
    • नवादा                      5.6
    • (बारिश मिमी में)

    प्रमुख शहरों का अधिकतम और  न्यूनतम तापमान

    • पटना             28.4                        16.0
    • गया              26.8                         16.0
    • औरंगाबाद     28.3                        16.5
    • भागलपुर       27.6                        16.8
    • मोतिहारी      27.0                         16.6
    • पूर्णिया        26.2                            17.1
    • (अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)