'मैंने BLO के घर जलाने की बात नहीं की; लोग गुस्से में हैं', VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने दी सफाई
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार रहती तो एक महीने की अतिरिक्त तनख्वाह देता। बीएलओ ओवरटाइम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में एकजुटता है। कांग्रेस और राजद में वोट के मामले में जमीन-आसमान का अंतर है। फिर भी हम सभी सहयोगी हैं। चुनाव आयोग से यह भी कहा कि बीएलओ को एक महीने की तनख्वाह अतिरिक्त दी जानी चाहिए।

डिजिटल डेस्क, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज साफ किया कि उन्होंने बीएलओ के घर जलाने की बात नहीं की है। लोग गुस्से में हैं और वे इसी गुस्से में बीएलओ के साथ मारपीट कर सकते हैं। मैंने इसे लेकर सिर्फ आशंका जताई थी।
साथ ही बीएलओ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो काम एक साल में होना चाहिए, वह वे लोग एक महीने में कर रहे हैं।
बीएलओ को धमकी दिए जा रहे हैं, इसके बावजूद वह मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि एक महीने की तनख्वाह उन्हें अतिरिक्त दी जानी चाहिए।
महागठबंधन की सरकार रहती तो एक महीने का अतिरिक्त तनख्वाह देता। वे ओवरटाइम कर रहे हैं।
आगे कहा कि महागठबंधन में एकजुटता है। कांग्रेस और राजद में वोट के मामले में जमीन-आसमान का अंतर है। फिर भी हम सभी सहयोगी हैं। एक-दूसरे को साथ देकर बिहार में सरकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पप्पू यादव भी साथ हैं।
राजद के अध्यक्ष लालू यादव से भी पिछले चुनाव में मिले थे। जैसी मुझे जानकारी है, राजद उन्हें मधेपुरा से टिकट भी दे रहा था, लेकिन वे पूर्णिया से चाह रहे थे। राजद की मजबूरी थी कि वह पूर्णिया से पहले की टिकट दे चुके थे। बाद में पूर्णिया से पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव जीते।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।